हर प्रारुप में विराट की तरह रन बनाना चाहते हैं यश

Updated on 21-02-2022 08:21 PM

नई दिल्ली भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान यश ढुल भी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तरह हर प्रारुप में शीर्ष बल्लेबाज बनना चाहते हैं। यश ने कहा कि विराट भाई मेरे आदर्श हैं। मैं उन्हीं की तरह हर फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनना चाहता हूं। यश ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने रणजी पदार्पण में भी शतक लगाया है।

 टेस्ट प्रारुप पर इस क्रिकेटर ने कहा, 'सिर्फ गेंद का रंग ही बदला है, खेल तो वही है। यह मेरे लिए सामान्य है। मैं बस मैदान पर अच्छी बल्लेबाजी करना चाहता था और मैंने यही किया भी। मैं कोई दबाव महसूस नहीं करता। मैं वहां शांत दिमाग के साथ बल्लेबाजी के लिए गया था। सबसे अच्छी बात यह थी कि मुझे अपनी खेल शैली पर भरोसा था।' उन्होंने अपने सपने के बारे में कहा, 'मैं विराट कोहली की तरह हर प्रारुप में खिलाड़ी बनना चाहता हूं। वह खेल के दिग्गज हैं। उन्होंने तीनों प्रारूपों में शानदार खेल दिखाया है। मैं भी उन्हीं की तह ही तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं। वह मेरी प्रेरणा हैं।'

यश ने कहा कि अपने पहले मैच में वह घबराये नहीं क्योंकि उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में दबाव का सामना किया था।  उस टूर्नामेंट से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला था। उन्होंने अपने कोच और सीनियर खिलाड़ियों से मिले समर्थन को लेकर कहा, 'मैंने अपने कोच राजेश सर, अनुज रावत और राजकुमार सर जैसे सीनियर्स से रणजी डेब्यू से पहले बात की और उन्होंने कहा कि यह सब मानसिकता के बारे में है।

' राजेश सर ने कहा - 'शांत रहो, जाओ और जिस तरह से बल्लेबाजी करते हो वैसे ही बल्लेबाजी करो। उन्होंने कहा, 'आप विश्व कप विजेता कप्तान हैं और आप पहले ही सबसे बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं, इसलिए यह आपके लिए एक आसान होगा। उन्होंने मुझे इसके बारे में बिल्कुल नहीं सोचने के लिए कहा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.