भारतीय टीम के खिलाफ क्या घरेलू धरती पर पहली जीत दर्ज कर पाएगी श्रीलंका ?

Updated on 23-02-2022 08:21 PM

लखनऊ भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों में हराया था।

दोनो ही टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच गुरुवार को लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। मेहमान टीम श्रीलंका के लिए यह दौरा आसान नहीं रहेगा क्योंकि वह आज तक भारतीय टीम को उसकी धरती पर हरा नहीं पायी है।

श्रीलंका की टीम ने भारत में अभी तक कुल 4 टी20 सीरीज खेली हैं जिसमें उसे सभी में हार का सामना करना पड़ा है। साल 2009 में श्रीलंका की टीम टी20 सीरीज के लिए पहली बार भारत दौरे पर आई थी। तब दोनों ही टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही थी। इसके बाद साल 2016 में श्रीलंका की टीम ने फिर भारत का दौरा किया था। उस समय 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। साल 2017 में भारतीय टीम ने अपनी घरेलू धरती पर श्रीलंका को 3 मैचों की टी20 सीरीज में हराया था।

भारत ने अपनी धरती पर श्रीलंका से अंतिम बार साल 2020 में टी20 सीरीज खेली थी। तब तीन मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से जीती थी जबकि एक मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया था। भारतीय टीम ने अपनी धरती पर श्रीलंका के खिलाफ कुल 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 8 में जीत मिली है। ऐसे में ये तय है कि टीम इंडिया को उसके घर में हराना श्रीलंका के लिए आसान नहीं रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
 22 February 2022
नई दिल्‍ली । टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा उन्हें साक्षात्कार के लिए धमकी देने वाले पत्रकार का नाम भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को नहीं बताएंगे। साहा के अनुसार वह ऐसा कुछ नहीं करना चाहते हैं जिससे किसी के करियर को नुकसान पहुंचे।  इस…
Advt.