आईपीएल में बड़े शॉट खेलने के इरादे से उतरेंगे सिंगापुर के टिम

Updated on 23-02-2022 08:09 PM

मुम्बई सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के 15 वें सत्र के लिए हुई नीलामी में मुंबई इंडियन्स टीम ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा है।

इस बल्लेबाज को विश्व टी20 लीग में बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। इस खिलाड़ी ने कहा कि वह मुम्बई टीम के कप्तान रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड के प्रशंसक हैं और इनके साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं।

 इस युवा खिलाड़ी ने कहा, ‘उनके साथ बल्लेबाजी करने का विचार रोमांचक है। पोलार्ड के पास बड़े शॉट खेलने की जबरदस्त क्षमता है। उनकी कुछ पारियों को देखा है कि मैंने महसूस किया है कि मैं भी ऐसा कर सकता हूं। अगर हम बीच और आखिरी के ओवरों में साथ बल्लेबाजी करते हैं तो मैच को विरोधी टीम की पहुंच से दूर ले जा सकते हैं।'

वहीं कप्तान रोहित को लेकर सिंगापुर के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘रोहित एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो वह बहुत सहज दिखते हैं, यह बहुत ही अनूठी बात है। इस स्तर के खिलाड़ियों के साथ समय बिताने और उनके दिमाग को पढ़ने की कोशिश करने से उन्हें लाभ मिलेगा।।

' आईपीएल में स्वयं की योजना पूछे जाने पर डेविड ने कहा, ‘मैं अपने खेल को सरल रखने की कोशिश करता हूं। मैं कई अलग-अलग हालातों में बल्लेबाजी के लिए सकता हूं पर मेरा उद्देश्य हमेशा ही सकारात्मक दृष्टिकोण रखना और कुछ जोखिम उठाने के लिए तैयार रहना होगा।वह पिछली बार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) टीम का हिस्सा थे। इस क्रिकेटर ने बिग बैश लीग (ऑस्ट्रेलिया) पाकिस्तान सुपर लीग, हंड्रेड (इंग्लैंड) और कैरेबियन प्रीमियर लीग (वेस्टइंडीज) में विभिन्न टीमों की ओर से खेला है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
 22 February 2022
नई दिल्‍ली । टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा उन्हें साक्षात्कार के लिए धमकी देने वाले पत्रकार का नाम भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को नहीं बताएंगे। साहा के अनुसार वह ऐसा कुछ नहीं करना चाहते हैं जिससे किसी के करियर को नुकसान पहुंचे।  इस…
Advt.