युवराज ने विराट की जमकर तारीफ की , विशेष उपहार भी दिया

Updated on 23-02-2022 08:23 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार से उनके चाहने वाले चीकू कहते हैं।

युवराज ने इसके साथ ही विराट को तोहफे में एक खास तरह के गोल्डन जूते भी दिए हैं। युवी ने यह विशेष उपहार विराट को उनके सुनहरे करियर के लिए दिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर कोहली के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा है, इसमें उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कोहली का समर्थन किया है। विराट को अभी श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

युवराज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 3 तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में गोल्डन कलर के एक जोड़ी जूते रखे हुए हैं। दूसरी में एक पत्र रखा हुआ है, जो उन्होंने कोहली के लिए लिखा है। वहीं तीसरी तस्वीर युवराज और कोहली की है, जो काफी पुरानी है। इस तस्वीर में दोनों ने टी शर्ट पहनने के साथ ही चश्मा भी लगा रख है। युवराज ने विराट को टैग करते हुए लिखा, ‘ दिल्ली के उस छोटे लड़के को जिसने सबसे अच्छा बनने का सपना देखा था।

कप्तान के रूप में आपके सुनहरे करियर का जश्न मना रहा हूं, जिसने पूरी दुनिया में लाखों क्रिकेट प्रशंसकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। मैं उम्मीद करता हूं कि आप जैसे हैं वैसे ही रहें, जैसा खेलते हैं वैसा खेलें और देश को गौरवान्वित करते रहें!’ विराट ने टी20 सीरीज के बाद टी20 प्रारुप की कप्तानी छोड़ दी थी जबकि एकदिवसीय प्रारुप में उन्हें कप्तानी ने हटा दिया गया था। इसके बाद विराट ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
 22 February 2022
नई दिल्‍ली । टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा उन्हें साक्षात्कार के लिए धमकी देने वाले पत्रकार का नाम भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को नहीं बताएंगे। साहा के अनुसार वह ऐसा कुछ नहीं करना चाहते हैं जिससे किसी के करियर को नुकसान पहुंचे।  इस…
Advt.