बीसीसीआई शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह

Updated on 22-02-2022 08:45 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और महिला टी20 मुकाबले अब तक स्थगित थे पर अब हालात बेहतर होने के कारण इसके आयोजन पर फैसला होगा। इसके साथ ही इस बैठक में  साल 2023 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) को गठित किये जाने की भी संभावनाएं है।

 अंडर-25 क्रिकेटरों के लिये सीके नायुडु ट्राफी और महिलाओं का सीनियर टी20 टूर्नामेंट देश में कोविड-19 मामलों के बढ़ने के कारण पिछले महीने स्थगित कर दिये गये थे। बैठक के 14 सूत्रीय एजेंडा में इन दोनों प्रतियोगिताओं के आयोजन पर फैसला करना शामिल है क्योंकि देश में अब कोविड-19 की स्थिति में काफी सुधार गया है। पिछले साल महामारी के कारण भारत में टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं हो पाया था लेकिन बीसीसीआई अगले साल आईसीसी की एक अन्य प्रतियोगिता की मेजबानी के लिये तैयार है

इसके साथ ही बाइजू का भारतीय क्रिकेट टीम के प्रायोजक के तौर पर अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा और इस पर भी इस बैठक में चर्चा हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जून में होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के मैचों के आवंटन पर भी फैसला किया जाएगा। इस बैठक में पुरुष और महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की पुष्टि की जाएगी। इसके अलावा पिछले महीने धीरज मल्होत्रा के त्यागपत्र दिये जाने के बाद महाप्रबंधक खेल विकास की नियुक्ति पर भी फैसला किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
 22 February 2022
नई दिल्‍ली । टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा उन्हें साक्षात्कार के लिए धमकी देने वाले पत्रकार का नाम भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को नहीं बताएंगे। साहा के अनुसार वह ऐसा कुछ नहीं करना चाहते हैं जिससे किसी के करियर को नुकसान पहुंचे।  इस…
Advt.