महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में सविता होंगी भारतीय टीम की कप्तान

Updated on 23-02-2022 08:07 PM

नई दिल्ली भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल अब भी फिट नहीं हो पायी हैं। पूनिया के अलावा स्पेन के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए सविता के साथ दीप ग्रेस एक्का को उप कप्तान बनाया गया है।

 इस टीम में झारखंड की युवा फारवर्ड संगीता कुमारी को भी शामिल किया गया है जो अगले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण कर सकती हैं। वहीं हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने इन दो मैचों के लिए रश्मिता मिंज, अक्षता अबसो ढेकाले, सोनिका, मारियाना कुजूर और ऐश्वर्या राजेश चौहान को भी स्टैंड बाय खिलाड़ियों के रूप में रखा है।

भारतीय टीम की मुख्य कोच यानेक शोपमैन ने कहा, ‘हम स्पेन के खिलाफ अपने घरेलू प्रो लीग मैचों को लेकर उत्साहित हैं। ओमान से लौटने के बाद हमने अच्छा अभ्यास किया और मुझे विश्वास है जिन 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है वे स्पेन के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार रहेंगी।'

है :

टीम इस प्रकार है

गोलकीपर: सविता (कप्तान), बिचु देवी खरीबाम, रजनी एतिमारपू।

रक्षापंक्ति : दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी।

मध्यपंक्ति : निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, मोनिका, नेहा, नवजोत कौर, नमिता टोप्पो।

अग्रिम पंक्ति : वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, राजविंदर कौर।

स्टैंडबाय: रश्मिता मिंज, अक्षता अबसो ढेकाले, सोनिका, मारियाना कुजुर, ऐश्वर्या राजेश चौहान।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
 22 February 2022
नई दिल्‍ली । टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा उन्हें साक्षात्कार के लिए धमकी देने वाले पत्रकार का नाम भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को नहीं बताएंगे। साहा के अनुसार वह ऐसा कुछ नहीं करना चाहते हैं जिससे किसी के करियर को नुकसान पहुंचे।  इस…
Advt.