कोहली के खराब फार्म पर वसीम जाफर ने कहा हर खिलाड़ी के जीवन में कभी न कभी आता है ऐसा दौर

Updated on 19-02-2022 07:39 PM

नई दिल्ली भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में खराब दौर से गुजर रहे भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली का समर्थन किया है। जाफर ने कहा कोहली की तरह हर क्रिकेटर इस दौर से गुजरता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला में कोहली का खराब फार्म जारी रहा और उन्होंने तीन मैचों में 8, 18 और 0 रन बनाए।

वहीं 16 फरवरी को ईडन गार्डन में पहले टी20 मैच में भी कोहली 17 रन ही बना सके।  जाफर ने कहा हर क्रिकेटर इस दौर से गुजरता है, जहां वह स्कोर करने में असमर्थ होता है। मुझे लगता है कि कोहली अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है, लेकिन उसे थोड़ा धैर्य चाहिए। मुझे लगता है एक बार जब वह बाधा को तोड़ देता है, तो वह लगातार रन बनाएगा जैसा कि वह पहले करता रहा है।

उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि वह पर्दे के पीछे उतनी ही मेहनत कर रहा है, जितना वह इतने सालों से करता रहा है और उतनी ही तीव्रता के साथ कर रहा है। मुझे यकीन है कि हम फिर से उसे लगातार स्कोर करता देखेंगे। भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इससे पहले टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान कोहली का समर्थन करते हुए कहा था कि हर क्रिकेटर खासकर जो लंबे समय तक खेलते हैं, ऐसे दौर से गुजरते हैं। द्रविड़ ने कहा था कि भले ही उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और उन शुरुआतों को बदल नहीं सके, मुझे वास्तव में लगता है कि उनके जैसे किसी व्यक्ति से वास्तव में बड़ा स्कोर बनने वाला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.