टी20 सीरीज से पहले विराट ने जमकर अभ्यास किया

Updated on 15-02-2022 07:48 PM

कोलकाता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एकदिवसीय सीरीज में नाकाम  रहे हैं पर अब वह बुधवार से शुरु हो रही टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। विराट ने इसी को देखते हुए सोमवार को जमकर अभ्यास किया। इस पूर्व कप्तान ने अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स और थ्रो-डाउन पर जमकर बल्लेबाजी की। कोहली सबसे पहले अभ्यास सत्र में शामिल हुए और सहयोगी स्टाफ के साथ थ्रो-डाउन पर बल्लेबाजी की। इसके बाद वह नेट्स पर 45 मिनट से भी अधिक समय तक बल्लेबाजी करते रहे।

उन्हें बीच में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के अलावा क्यूरेटर सुजान मुखर्जी के साथ भी बातचीत करते हुए देखा गया। कोहली का लक्ष्य इस सीरीज में बेहतर बल्लेबाजी कर अपनी लय हासिल करना है। वह पिछले दो साल से शतक नहीं लगा पाये हैं। इसके अलावा खराब बल्लेबाजी के कारण वह आलोचनाओं का शिकार भी हुए हैं। वहीं कप्तान रोहित और बल्लेबाजी कोच मानना है कि विराट उस स्तर के बल्लेबाज हैं जहां उन्हें किसी प्रकार की सलाह की जरुरत नहीं है। टीम इंडिया इस सीरीज में मेहमान टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.