इन अंडर-19 विश्वकप कप सितारों को आईपीएल टीमों ने खरीदा

Updated on 20-02-2022 06:03 PM

राज बावा : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी में अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के क्रिकेटर राज बावा को पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। विश्व कप के खिताबी मुकाबले में 5 विकेट और 35 रन की शानदार पारी खेलने वाले बावा का आधार मूल्य 20 लाख रुपए था। राज के पिता सुखविंदर सिंह बावा टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के बचपन के कोच रहे हैं।

राज ने अंडर-19 विश्व कप में ऑलराउंडर शानदार प्रदर्शन किया था। इस क्रिकेटर 63 की औसत से 252 रन बनाए। एक मैच में 162 रन की आक्रामक पारी खेली थी। फाइनल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई थी और प्लेयर ऑफ मैच रहे थे। टूर्नामेंट में बावा ने 17 की औसत से 9 विकेट भी लिए थे। इस कारण आईपीएल में उन पर करोड़ों की रकम लगी है। राज बावा के दादा त्रिलोचन सिंह बावा हॉकी में 1948 लंदन ओलंपिक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे थे। अब बावा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे।

 

राजवर्धन हैंगरगेकर : अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के ऑलराउंडर राजवर्धन हैंगरगेकर को आईपीएल 2022 मेगा में जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा तो उसे अपने पिता की याद गयी। हैंगरगेकर के पिता की पसंदीदा टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) थी पर कोरोना संक्रमण के कारण दो साल पहले उनकी मौत हो गयी थी। राजवर्धन ने कहा, मेरे पिता सीएसके को काफी पसंद करते थे और इस टीम को फॉलो करते थे। अगर, वह आज होते तो बेहद खुश होते, वह जहां,कहीं भी होंगे, निश्चित ही हम सभी से अधिक खुश होंगे। इस गेंदबाज ने कहा कि फिलहाल मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं इस अवसर पर उन्हें ही याद कर रहा हूं।

गौरतलब है कि हैंगरगेकर 30 लाख के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे थे और महेन्द्र सिंह धोनी की सीएसके ने इस गेंदबाज पर भरोसा व्यक्त करते हुए उसे 1.5 करोड़ रुपये यानी 5 गुना कीमत पर खरीदा। राजवर्धन के अलावा भी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कई और खिलाड़ियों पर नीलामी में पैसों की बरसात हुई है।

 

यश धुल : अंडर -19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान यश धुल को दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 50 लाख रुपये में खरीदा है। यश ने नीलामी में अपना आधार मूल्य 20 लाख रुपये रखा था। यश धुल की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर विश्व कप जीता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.