टी20 सीरीज के अंतिम दो मैचों में दर्शकों को मिल सकता है प्रवेश

Updated on 15-02-2022 07:57 PM

कोलकाता भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से यहां के ईडन गार्डन मैदान में तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इसके तीनो ही मैच ईडन गार्डन पर खेले जाएंगे। कोरोना संक्रमण के डर के कारणइसके पहले मैच में दर्शकों को प्रवेश नहीं मिलेगा पर दूसरे और तीसरे मैच में दर्शकों को प्रवेश दिया जा सकता है। बंगाल क्रिकेट बोर्ड (कैब) ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि कोरोना संक्रमण के मामले अब कम हो गये हैं।

 ऐसे में दर्शकों को प्रवेश दिया जाना चाहिये। कैब को उम्मीद है कि बीसीसीआई दूसरे और तीसरे मैच में दर्शकों को प्रवेश देगा। कैब अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने कहा कि बंगाल क्रिकेट संघ ने बाकी मैचों में दर्शकों को अनुमति देने के लिये बीसीसीआई से फिर से आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड से सूचना मिलने के बाद कैब अपने सभी हितधारकों को इस बारे में सूचित कर देगा।

पहले मैच में केवल मैच प्रतिनिधि और प्रायोजकों के प्रतिनिधि ही शामिल रहेंगे। डालमिया ने कहा कि बीसीसीआई ने प्रायोजकों और मैच प्रतिनिधियों के लिये केवल ऊपरीटियरऔर अतिथियों के बॉक्स खोलने की अनुमति दी है। इससे पहले कैब अध्यक्ष ने उम्मीद जतायी थी कि इन मैचों में दर्शक उपस्थित रहेंगे, क्योंकि राज्य सरकार ने स्टेडियम की क्षमता के 75 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति की अनुमति दे दी थी पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि वह बोर्ड की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के तहत दर्शकों को अनुमति नहीं देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.