आईपीएल भूलकर टी20 सीरीज पर ध्यान दें खिलाड़ी : रोहित

Updated on 16-02-2022 07:46 PM

कोलकाता भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों से कहा है कि अभी वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भूलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने पर ध्यान दें। वहीं जब रोहित से मीडिया ने आईपीएल मेगा नीलामी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी उनका और टीम का पूरा ध्यान वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज पर है।

रोहित ने कहा कि आईपीएल नीलामी के बाद टीम की एक बैठक हुई थी, इसमें सभी खिलाड़ियों से कहा गया था कि वे नीलामी की बातें भूलकर टी20 सीरीज पर ध्यान लगायें क्योंकि टीम को इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भी खेलना है। रोहित ने आईपीएल नीलामी को लेकर कहा, यह समझा जा सकता है कि नीलामी को लेकर खिलाड़ियों की भावनाएं जुड़ी रहती हैं। उन्हें यह लग रहा होगा कि किस टीम से खेलेंगे पर यह अब बीती बातें हो गई हैं। हमने टीम बैठक में कहा था कि नीलामी में जो होना था हो गया है। इसलिए अब खिलाड़ी देश की ओर से खेलने पर ध्यान दें।

वहीं जब रोहित से पूछा गया कि क्या टीम इंडिया में खिलाड़ियों को आईपीएल में मिली भूमिका के अनुरुप खिलाया जाएगा, तो इसपर कप्तान ने कहा, यहां आईपीएल के अनुसार कुछ नहीं होगा। आईपीएल में कौन किस नंबर पर खेल रहा है उससे टी20 सीरीज पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। टीम इंडिया के लिए कौन कहां खेल सकता है उसी पर ध्यान दिया जाएगा। रोहित ने कहा कि खिलाड़ियों को उनकी भूमिकाओं के बारे में बता दिया गया है।अब उन पर निर्भर करता है कि वो किस तरह से हालात से तालमेल बैठाते हैं और बतौर गेंदबाज या बल्लेबाज अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.