विराट के फार्म को लेकर परेशान नहीं : राठौड़

Updated on 15-02-2022 07:45 PM

कोलकाता भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ पूर्व कप्तान विराट कोहली के फार्म को लेकर परेशान नहीं हैं। राठौड़ का मानना है कि विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से होने वाली टी20 श्रृंखला में अपनी लय हासिल कर लेंगे। कोहली तीनो प्रारुपों में कप्तानी से हटने के बाद भी वेस्टइंडीज के खिलापफ एकदिवसीय सीरीज में रन नहीं बना पाये थे। वह तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 8.6 की औसत से केव 26 रन ही बना पाये। राठौड़ ने कहा कि कोहली नेट्स पर अच्छा खेल रहे हैं और मुझे नहीं लगता कि वह फॉर्म में नहीं हैं।

 यह सही है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका पर इसे लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि विराट शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं। इससे पहले नये कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि विराट जैसे खिलाड़ी को किसी प्रकार की सहायता की जरुरत नहीं है। कोहली पिछले दो साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाये हैं जिससे उनके फार्म को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

राठौड़ ने कहा कि वह नेट्स पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। मुझे भरोसा है कि टी20 श्रृंखला में वह बड़ी पारी खेलेगा। यह टी20 श्रृंखला अक्टूबर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए अहम मानी जा रही है। राठौड़ को उम्मीद है कि उसके खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे क्योंकि उसी को लेकर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी में कोई समस्या नहीं है। सभी बल्लेबाज उन हालात में अच्छा खेलने में सक्षम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.