टीम संयोजन के लिए कोई तय फार्मूला नहीं : द्रविड़

Updated on 22-02-2022 07:57 PM

कोलकाता भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम संयोजन को लेकर वह ओर कप्तान रोहित शर्मा स्पष्ट हैं हालांकि कुछ बातों पर अभी अंतिम पफैसला होना है। रवि शास्त्री की जगह कोच पद संभालने वाले द्रविड़ की पहली बड़ी परीक्षा आस्ट्रेलिया में होगी। द्रविड़ ने कहा कि वह और रोहित जानते हैं कि विश्व कप में टीम संयोजन क्या होना चाहिए।

द्रविड़ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरे और रोहित तथा चयनकर्ताओं और प्रबंधन के बीच इसको (टीम संयोजन) लेकर स्पष्ट तस्वीर है।' उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसका कोई तय फार्मूला है लेकिन हम (टी20 विश्व कप के लिए) संयोजन और संतुलन को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं। हम इसी के इर्द गिर्द टीम को तैयार कर रहे हैं और खिलाड़ियों के कार्यभार को संतुलित कर रहे हैं।

' द्रविड़ ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के लिए हमें कैसा कौशल चाहिए उसको लेकर हमारी राय स्पष्ट है जिसके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमने कोई निश्चित मानदंड तय नहीं किए हैं लेकिन हम सभी को उचित मौका देना चाहते हैं।' कुछ खिलाड़ी चोटिल होने तो कुछ विश्राम दिए जाने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाए और द्रविड़ ने कहा कि पूरी प्रक्रिया सभी खिलाड़ियों (बैक अप) को तैयार रखने से जुड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘हम जिस दौर में जी रहे हैं उसमें यह आसान नहीं है। मुझे नहीं लगता कि इसकी कोई समय सीमा है जब आप यह कह सको कि यह टीम तय है।' द्रविड़ ने कहा, ‘हम स्वयं को केवल 15 खिलाड़ियों तक सीमित नहीं करना चाहते हैं। हम खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं जब तक हम विश्व कप खेलने के लिए जाएं हमारे कुछ खिलाड़ियों को कम से कम 10-15-20 मैचों का अनुभव हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.