हर्षल को मेहनत का फल मिला है : गावस्कर

Updated on 18-02-2022 07:00 PM

मुम्बई पूर्व कप्तान सुनील सुनील गावस्कर आईपीएल नीलामी में  हर्षल पटेल जैसे युवा तेज गेंदबाज को बड़ी रकम मिलने से खुश हैं। गावस्कर के अनुसार इस तेज गेंदबाज को अब उनकी मेहनत का फल मिला है। गावस्कर ने हर्षल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आईपीएल नीलामी में हर्षल पर खर्च की गई राशि सही है। वह मैच पलटने में सक्षम गेंदबाज है। गावस्कर ने कहा कि इस गेंदबाज ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था। हर्षल ने लगातार अपना गेम सुधारा है। पहले वह गेंदबाज बल्लेबाज थे।

 उनकी गति में बदलाव कम थे। वहीं अब वह तेजी से सीख रहे हैं। उन्होंने बहुत सुधार किया है। अब वह ऐसा गेंदबाज है जिसका सामना बल्लेबाज नहीं करना चाहते क्योंकि वे नहीं जानते वह क्या गेंदबाजी करने जा रहा है। वहीं आईपीएल के पिछले सत्र में आरसीबी की ओर से 32 विकेट हासिल लेने वाले हर्षल ने एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने के डवेन ब्रावो के रिकॉर्ड की भी बराबरी की थी।

गावस्कर का मानना है कि हर्षल में काफी सुधार हुआ है। उसके पास अच्छी यॉर्कर है। वह धीमा बाउंसर फेंक लेता है। उसके पास एक ऐसी गेंद भी है जो काफी अच्छी तरह से चलती है। उसे पता है कि उसे कब काम में लाना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.