फॉल्कनर ने अनुबंध राशि नहीं मिलने पर पीएसएल छोड़ी , होटल में हंगामा किया

Updated on 20-02-2022 06:09 PM

लाहौर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स फॉल्कनर ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में अनुबंध राशि नहीं मिलने पर लीग छोड़ने के साथ ही होटल में भी जमकर हंगामा किया है।

 इस ते गेंदबाज ने सोशल मीडिया ट्विटर पर पीसीबी की आलोचना करते हुए कहा कि उसने अनुबंध का सम्मान नहीं किया और उसकी ओर से गलत बयान दिये जा रहे हैं। पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम की ओर से खेलने वाले फॉल्कनर इतने गुस्से में गये कि उन्होंने हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले होटल के लॉबी फ्लोर में लगे झूमर तक अपने बल्ले से तोड़ दिये।  इसके बाद वह

पीसीबी अधिकारियों से बातचीत कर जब बाहर निकले थे तो नाराज नजर रहे थे।

फॉल्कनर ने हालांकि इसके बाद अपने व्यवहार के लिए प्रशंसकों से माफी मांगी और सोशल मीडिया पर लिखा, पीसीबी ने उनका सम्मान नहीं किया। साथ ही लिखा, मैं पाक क्रिकेट प्रशंसकों से माफी मांगता हूं। मुझे पिछले 2 मैचों से हटना पड़ा। पीसीबी ने अनुबंध समझौते को पूरा नहीं किया। इसलिए मुझे पीएसएल छोडऩा पड़ा है। मैं यहां परे समय रहा पर वे लगातार झूठ बोलते रहे। पीएसएल छोडऩे में दुख होता है क्योंकि मैं पाक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को वापस लाने में मदद करना चाहता था क्योंकि बहुत सारी युवा प्रतिभाएं हैं और प्रशंसक अद्भुत हैं पर पीसीबी और पीएसएल प्रबंधन से मुझे जो बदला मिला है वह अपमानजनक है। मुझे यकीन है कि आप सभी मेरी स्थिति को समझते होंगे। वहीं दूसरी ओर पीसीबी ने कहा कि फॉल्कनर के आरोप गलत और आधारहीन हैं ओर इस मामले में हम जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।

वहीं कहा जा रहा है कि पीसीबी ने फॉल्कनर द्वारा दिए खाते में 70 फीसदी भुगतान कर दिया था। बाकी 30 प्रतिशत टूर्नामेंट के 40 दिनों के बाद दिया जाना है उस को लेकर विवाद उठा। फॉल्कनर के जिस बैंक खाते में पैसे गए थे, उसका वह इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। उन्होंने दूसरे खाते में पैसे ट्रॉफसर करने का अनुरोध किया तो बैंक ने शुरुआत में पैसे ट्रॉसफर करने से इंकार कर दिया। फॉल्कनर के इस व्यवहार पर पाक प्रशंसकों ने नाराजगी जतायी है। वहीं ग्लैडिएटर्स टीम का कहना है कि यह पीसीबी और इस खिलाड़ी के बीच का मामला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.