शादी समारोह में अतिरिक्त सुरक्षा का इंतजाम करना होगा : मैक्सवेल

Updated on 18-02-2022 07:09 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि शादी का कार्ड लीक होने के बाद अब उन्हें समारोह के लिए अतिरिक्त सुरक्षा करनी होगी। मैक्सवेल की शादी 27 मार्च को मेलबर्न में भारतीय मूल की मंगेतर विनी रमन के साथ होनी है। हाल ही में लीक हुए शादी कार्ड को लेकर इस क्रिकेटर ने कहा , यह आदर्श स्थिति नहीं है।

 हमें अब शादी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा का इंतजाम करना पड़ेगा क्योंकि यह दो परिवारों से जुड़ा मामला होता है। भारत में विनी के कुछ रिश्तेदारों ने अतिउत्साह में आकर आमंत्रण पत्र अपने कुछ दोस्तों को दिखाया और फिर यह इंटरनेट पर वायरल हो गया। अगले ही पल यह भारत के लगभग हर अखबार में था और मुझे ट्विटर पर भी सबके द्वारा दिख रहा है। तो मेरे लिए तो यह किसी झटके से कम नहीं था।

 बीते कुछ दिन मेरे लिए बहुत व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि मेलबर्न में होने वाली शादी के लिए अब उन्हें सुरक्षा का और कड़ा इंतजाम करना होगा। तमिल भाषा में तैयार हुआ दोनों की शादी का कार्ड ऑनलाइन तरीके से लीक हुआ था। इस शादी समारोह में दोनों के करीबी 350 लोगों को ही शामिल होना था पर अब यह कार्ड पूरी दुनिया में वायरल हो गया है। इसके कारण शादी समारोह में सुरक्षा के और कड़े इंतजाम किए जाएंगे। मैक्सवेल को शादी का कार्ड वायरल होने की जानकारी आईपीएल में उनके एक पूर्व साथी क्रिकेटर ने दी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.