हरमनप्रीत की टीम में जगह नहीं बनती : इडुल्जी

Updated on 18-02-2022 07:04 PM

नई दिल्ली   भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डाइना इडुल्जी ने कहा है कि अनुभवी खिलाड़ी हरनमप्रीत कौर लय में नहीं हैं, इसलिए अभी उन्हें टीम में जगह नहीं मिलनी चाहिये। इडुल्जी ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए भी हरमनप्रीत को जगह नहीं मिलनी चाहिये।

इडुल्जी के अनुसार पृथकवास पूरा करने के बाद अगले मैच में स्मृति मंधाना की वापसी होने पर युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा को भी अगले मैच में जगह नहीं मिलनी चाहिये।

उन्होंने कहा है कि मंधाना के नहीं होने पर एस मेघना ने प्रभावित किया जबकि पिछले साल पदार्पण के बाद से शेफाली 50 ओवर के प्रारूप में रन नहीं बना पा रही हैं। वहीं इंग्लैंड में 2017 विश्व कप के बाद से हरमनप्रीत सिर्फ दो बार 50 रन के ऊपर पहुंच पायी हैं। पिछले हरमनप्रीत की फिटनेस समस्या थी पर महिला बिग बैश लीग में अच्छे प्रदर्शन के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस फॉर्म को दोहराने की उम्मीद थी। वह हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला में विफल रही हैं।

इडुल्जी ने कहा, ‘ जिस प्रकार लय में नहीं होने पर जेमीमा रोड्रिग्ज को टीम से बाहर किया गया है वही मापदंड हरमनप्रीत पर भी लागू होना चाहिए।' उन्होंने कहा, ‘मैं उससे काफी निराश हूं। वह मेरी पसंदीदा खिलाड़ी थी पर आप सिर्फ एक पारी साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन के बल पर ही टीम में बनी नहीं रह सकती हैं। टीम में बने रहने के लिए निरंतरता की जरुरत होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.