युगल मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा बढ़ी : बोपन्ना

Updated on 18-02-2022 07:03 PM

नई दिल्ली भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के अनुसार युगल मुकाबलों में एकल खिलाड़ियों के आने से खेल में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। बोपन्ना के अनुसार इससे खेल का आकर्षण बढ़ने के साथ ही अधिक से अधिक तादाद में प्रशंसक स्टेडियम में आते हैं जिससे युगल प्रारूप का भी प्रचार होता है।

 बोपन्ना ने कहा कि किसी भी टूर्नामेंट में एकल मुकाबले अधिक आकर्षण का केंद्र होते हैं पर समय के साथ ही यह प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है क्योंकि शीर्ष एकल खिलाड़ी भी इसमें खेल रहे हैं और इससे युगल मुकाबले अधिक रोमांचक और कठिन हो रहे हैं। साथ ही कहा कि प्रवेश के लिए जब केवल युगल रैंकिंग पर विचार किया जाता था तो युगल खिलाड़ी हावी थे पर एकल रैंकिंग पर गौर करने से शीर्ष एकल खिलाड़ी भी युगल मुकाबले खेलने लगे हैं।

 इससे युगल खिलाड़ियों के लिए प्रभाव रखना कठिन हो गया है। बोपन्ना ने कहा कि निश्चित तौर पर इससे लाभ ही होगा। बोपन्ना ने कहा कि काफी एकल खिलाड़ी अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए युगल मुकाबले खेलते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.