आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने आवेश

Updated on 20-02-2022 06:00 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 सत्र के लिए हुई मेगा नीलामी में युवा तेज गेंदबाज आवेश खान ने एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया है। आवेश को टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा है जबकि उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपए था। इसी के साथ ही आवेश आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं। आईपीएल के पिछले सत्र में भी इस तेज गेंदबाज ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। तब उन्होंने 24 विकेट लिए थे और वह सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे। आवेश अपनी सटीक योर्कर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

आवेश अंडर-19 टीम में भी रहे थे। आवेश ने कहा कि यॉर्कर ऐसी गेंद है, जिस पर अभ्यास से ही महारत हासिल हो सकती है। साथ ही कहा कि इसके लिए मैं बोतल या जूते रखकर गेंद डालता हूं और उस पर गेंद लगती है, तो मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है। आवेश ने कहा कि यॉर्कर पर विकेट मिलने की संभावना अधिक होती है , इसके अलावा इसपर बड़े शॉट भी कम लगते हैं। इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘आईपीएल में मेरा अब तक का सफर काफी अच्छा रहा है। कभी सोचा नहीं था कि इतने ऊंचे स्तर पर क्रिकेट खेलूंगा। इंदौर में मैं हमेशा टेनिस गेंद से क्रिकेट खेला करता था।

आईपीएल के पिछले सीजन में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्किया दिल्ली की टीम में थे। आवेश ने कहा कह मैंने इन दोनो से ही काफी कुछ सीखा है। साथ ही कहा कि दोनों में से कोई पहला ओवर करता था, तो मैं उनसे पिच के बारे में जानकारी लेता था। उन्होंने बताया कि मैं दोनों से यह भी पूछता था कि किस बल्लेबाज को कैसे गेंद डालनी है। मैदान पर काफी बात होती थी। वे दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को अपने करियर के लिए खास मानते हैं। इसके अलावा एमआरएफ पेस एकेडमी में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा से तेज गेंदबाजी की बारीकियां सीखने को मिलीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भले ही वह दुनिया के लिए किंग कोहली हों पर मेरे लिए तो चीकू ही रहेंगे। विराट को प्यार…
 23 February 2022
लखनऊ । भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु होगी। इस मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही मैं वेस्टंडीज को सीमित ओवरों के दोनो ही प्रारुपों…
 23 February 2022
मुम्बई । रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही। इस टीम के युवा गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर पारस महाम्ब्रे के पास है पर भारतीय टीम के…
 23 February 2022
साओ पाउलो । ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार आने वाले समय में अमरीका की ओर से  खेलना चाहते हैं। नेमार ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के साथ अपना करार साल 2025 तक के लिए बढ़ाया था। नेमार ने कहा, ‘मैं…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान टीम में एक दूसरे को समझने की मानसिकता विकसित हुई थी जिससे भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक…
 23 February 2022
मुम्बई । सिंगापुर मूल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आक्रमक बल्लेबाजी करेंगे। टिम ने कहा कि वह बड़े शॉट खेलने के लिए जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। टिम को आईपीएल के…
 23 February 2022
नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम इस माह भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी में उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान रानी रामपाल…
 22 February 2022
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक अगले माह दो मार्च को होगी। इस वर्चुअल बैठक में सीके नायुडु ट्राफी के साथ ही महिला टी20 टूर्नामेंट पर फैसला किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के कारण ही सीके नायुडु ट्राफी और…
 22 February 2022
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी एकदिवसीय और टी 20 टीम घोषित कर दी है। 16 सदस्यीय इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांच स्टार खिलाड़ी जोस हेजलवुड , मिशेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं…
Advt.