निजी उपयोग वाले यात्री वाहनों से नहीं वसूलेंगे टोल टैक्स

Updated on 15-02-2022 06:07 PM

भोपाल प्रदेश में राज्य सड़क विकास निगम की नई सड़कों पर निजी उपयोग में आने वाले यात्री वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। प्रदेश सरकार के इस फैसले से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति में नए प्रविधान कर दिए हैं। दरअसल, अभी जो टोल वसूली होती है, उसमें अस्सी प्रतिशत राशि वाणिज्यिक वाहनों से प्राप्त होती है।

 जबकि, निजी उपयोग में आने वाले वाहनों से टोल टैक्स कम मिलता है और परेशानी अधिक होती है। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश में अधिकांश मुख्य मार्ग राज्य सड़क विकास निगम द्वारा बिल्ड आपरेट एंड ट्रासफर (बीओटी) पद्धति पर बनाए जा रहे हैं।लोक निर्माण विभाग ने दो सौ सड़कों का सर्वे कराया था। इसमें यह सामने आया कि जो टोल टैक्स वसूला जाता है, उसमें अस्सी प्रतिशत की हिस्सेदारी वाणिज्यिक वाहनों की होती है। निजी छोटे वाहनों से मात्र बीस प्रतिशत टैक्स मिलता है।

 जबकि, यात्रियों को परेशानी अधिक होती है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया था कि निजी वाहनों की यदि टोल टैक्स से छूट दी जाए तो यात्रियों को सुविधा होगी और राजस्व का भी अधिक नुकसान नहीं होगा।मुख्यमंत्री ने इसके मद्देनजर नीति में संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके मद्देनजर विभाग ने यह प्रविधान किया है। तय किया गया है कि अब चाहे बीओटी (एजेंसी सड़क बनाती है, टोल लेती है और निश्चित अवधि के बाद सरकार को सौंप देती है) की सड़क हो या फिर एन्यूटी पद्धति (एजेंसी द्वारा सड़क निर्माण करने के बाद उसे समान किस्तों में लागत राशि दी जाती है) पर बनने वाली सड़क हो, इन पर निजी उपयोग में आने वाले यात्री वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई का कहना है कि अब टोल टैक्स लगाने के जो भी प्रस्ताव कैबिनेट की अनुमति के लिए भेजे जाएंगे, उनमें निजी वाहनों से टैक्स नहीं लेने का प्रविधान शामिल रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 February 2022
 भोपाल । रेल यात्रियों को ट्रेनों में जल्द ही पूर्व की तरह चादर, कंबल व तकिए मिलने लगेंगे। यात्रियों को ट्रेनों में जल्द ही किराए में छूट का लाभ भी मिलने लगेगा। जानलेवा महामारी कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद…
 15 February 2022
  भोपाल । प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिव मंदिर मिला है। यह मंदिर 1000 साल पुराना परमार कालीन बताया जा रहा है। यहां ग्राम कलमोड़ा में पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। गर्भगृह…
 15 February 2022
 भोपाल । चोरों ने एसबीआई के एटीएम में चोरी करने की कोशिश की।  इसके लिए चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटने के प्रयास किए। इस दौरान एटीएम में आग लग जाने से करीब लाख रुपए जलकर नष्ट हो गए। यह वारदात इंदौर के…
 15 February 2022
 भोपाल । प्रदेश के दतिया जिले में दो छात्राएं कालेज परिसर में  हिजाब पहनकर पहुंच गई, इसके बाद वहां हंगामा मच गया। ये छात्राएं सोमवार दोपहर छात्रवृत्ति शिविर के दौरान हिजाब पहनकर पहुंची थी। विरोध को देखते हुए कालेज प्राचार्य ने नोटिस चस्पा कर…
 15 February 2022
 भोपाल । स्टेट टाइगर टास्क फोर्स (एसटीएसएफ) ने गुजरात के बंदरगाह से  गिदधों के तीन तस्करों को दबौचने में सपफलता हासिल की है। ये  तस्कर खाडी देशों को जाने वाले जहाज में गिद्धों को रखकर लौट रहे थे। तस्कर गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों…
 15 February 2022
भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर मुरैना पहुंचे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मप्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेसी एक हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिताजी और दादा…
 15 February 2022
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत रविदास सभी वर्गों के संत थे। उनकी जयंती पर प्रदेश में राज्य, जिला, विकासखण्ड और सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जगह गरिमापूर्ण और भव्य कार्यक्रम आयोजित हों।…
Advt.