गैस कटर से एटीएम काट रहे थे चोर, आग में जले आठ लाख रुपए

Updated on 15-02-2022 06:00 PM

 भोपाल चोरों ने एसबीआई के एटीएम में चोरी करने की कोशिश की।  इसके लिए चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटने के प्रयास किए। इस दौरान एटीएम में आग लग जाने से करीब लाख रुपए जलकर नष्ट हो गए। यह वारदात इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र की है। बदमाश गैस कटर से रात करीब 2:45 बजे बेटमा थाना क्षेत्र की जीवनज्योति कालोनी के पास स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचे थे।

 दुकान में दो एटीएम मशीन थीं, जिस मशीन को कटर काटकर रुपये निकालने वाले थे, उसमें रखे आठ लाख रुपये जल गए लेकिन रुपये हाथ नहीं लगे। पुलिस ने बताया कि एटीएम से छेड़छाड़ होते ही इसका अलर्ट मैसेज बैंक के मुंबई कार्यालय पहुंचा जिसके चलते वहां से सूचना हमें 3.06 बजे मिली। पास में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को सूचना मिली तो वे करीब 3.20 बजे मौके पर पहुंचे।

 बैंक के मैनेजर को बुलाया। उन्होंने लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस चोरी करने वाले बदमाशों का पता लगा रही है। बदमाशों ने रविवार देर रात बेटमा थाना क्षेत्र के एक एटीएम में घुसकर चोरी करने की कोशिश की। बदमाश गैस कटर से रात करीब 2:45 बजे बेटमा थाना क्षेत्र की जीवनज्योति कालोनी के पास स्थित एसबीआइ एटीएम पहुंचे थे। दुकान में दो एटीएम मशीन थीं, जिस मशीन को कटर काटकर रुपये निकालने वाले थे, उसमें रखे आठ लाख रुपये जल गए लेकिन रुपये हाथ नहीं लगे।

टीआइ संजय शर्मा ने बताया कि चोरों ने बिना गार्ड के इस एटीएम की एक मशीन को गैस कटर से काटना शुरू किया। एटीएम के अंदर निचले हिस्से पर प्लास्टिक की नोटों की ट्रे लगी होती है। गैस कटर से ट्रे ने आग पकड़ ली।थोड़ी देर में आग फैल गई। एटीएम में 18 लाख रुपये थे, जिसमें से आठ लाख रुपये चल गए। वहीं पास में रखा दूसरा एटीएम भी आग की चपेट में गया। हालांकि इसमें रखे 19 लाख रुपये जलने से बच गए। चोर जब एटीएम काट रहे थे तब आग लगने पर अलार्म बजने लगा। इससे घबराकर चोर गैस कटर और अन्य सामान मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि एटीएम से छेड़छाड़ होते ही इसका अलर्ट मैसेज बैंक के मुंबई कार्यालय पहुंचा

जिसके चलते वहां से सूचना हमें 3.06 बजे मिली। पास में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को सूचना मिली तो वे करीब 3.20 बजे मौके पर पहुंचे। बैंक के मैनेजर को बुलाया। उन्होंने लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस चोरी करने वाले बदमाशों का पता लगा रही है। स्थानीय थाने के टीआई संजय शर्मा के अनुसार, चोरों ने बिना गार्ड के इस एटीएम की एक मशीन को गैस कटर से काटना शुरू किया। एटीएम के अंदर निचले हिस्से पर प्लास्टिक की नोटों की ट्रे लगी होती है। गैस कटर से ट्रे ने आग पकड़ ली।थोड़ी देर में आग फैल गई। एटीएम में 18 लाख रुपये थे, जिसमें से आठ लाख रुपये चल गए। वहीं पास में रखा दूसरा एटीएम भी आग की चपेट में गया। हालांकि इसमें रखे 19 लाख रुपये जलने से बच गए। चोर जब एटीएम काट रहे थे तब आग लगने पर अलार्म बजने लगा। इससे घबराकर चोर गैस कटर और अन्य सामान मौके पर छोड़कर भाग गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 February 2022
 भोपाल । रेल यात्रियों को ट्रेनों में जल्द ही पूर्व की तरह चादर, कंबल व तकिए मिलने लगेंगे। यात्रियों को ट्रेनों में जल्द ही किराए में छूट का लाभ भी मिलने लगेगा। जानलेवा महामारी कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद…
 15 February 2022
भोपाल । प्रदेश में राज्य सड़क विकास निगम की नई सड़कों पर निजी उपयोग में आने वाले यात्री वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। प्रदेश सरकार के इस फैसले से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति…
 15 February 2022
  भोपाल । प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिव मंदिर मिला है। यह मंदिर 1000 साल पुराना परमार कालीन बताया जा रहा है। यहां ग्राम कलमोड़ा में पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। गर्भगृह…
 15 February 2022
 भोपाल । प्रदेश के दतिया जिले में दो छात्राएं कालेज परिसर में  हिजाब पहनकर पहुंच गई, इसके बाद वहां हंगामा मच गया। ये छात्राएं सोमवार दोपहर छात्रवृत्ति शिविर के दौरान हिजाब पहनकर पहुंची थी। विरोध को देखते हुए कालेज प्राचार्य ने नोटिस चस्पा कर…
 15 February 2022
 भोपाल । स्टेट टाइगर टास्क फोर्स (एसटीएसएफ) ने गुजरात के बंदरगाह से  गिदधों के तीन तस्करों को दबौचने में सपफलता हासिल की है। ये  तस्कर खाडी देशों को जाने वाले जहाज में गिद्धों को रखकर लौट रहे थे। तस्कर गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों…
 15 February 2022
भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर मुरैना पहुंचे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मप्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेसी एक हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिताजी और दादा…
 15 February 2022
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत रविदास सभी वर्गों के संत थे। उनकी जयंती पर प्रदेश में राज्य, जिला, विकासखण्ड और सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जगह गरिमापूर्ण और भव्य कार्यक्रम आयोजित हों।…
Advt.