एसटीएसएफ ने गिद्ध तस्करों को बंदरगाह से दबौचा

Updated on 15-02-2022 05:51 PM

 भोपाल स्टेट टाइगर टास्क फोर्स (एसटीएसएफ) ने गुजरात के बंदरगाह से  गिदधों के तीन तस्करों को दबौचने में सपफलता हासिल की है। ये  तस्कर खाडी देशों को जाने वाले जहाज में गिद्धों को रखकर लौट रहे थे। तस्कर गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को गुजरात स्थित सिक्का (जामनगर) बंदरगाह से टीम ने पकड़ा है। यहां वे गिद्ध को जहाज में पार्सल के बीच रखकर लौट रहे थे। तस्करों ने समुद्र के रास्ते गिद्ध को दुबई, सऊदी अरब सहित अन्य खाड़ी देशों में भेजना बताया। तस्करों से एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है।

उसमें पक्षियों को रखने का एक पिंजरा भी था। आरोपितों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।20 जनवरी को सुल्तानपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कानपुर से तस्कर फरीद सात गिद्धों के साथ सवार हुआ था। स्लीपर कोच में पक्षियों की दुर्गंध आने पर एक यात्री ने इटारसी में रेलवे स्टाफ को शिकायत की। इसके बाद खंडवा स्टेशन पर वन विभाग की टीम ने पकड़ा था। इसके बाद एसटीएसएफ और खंडवा वन विभाग की टीम मालेगांव पहुंची थी। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी ने गंभीरता दिखाते हुए एसटीएसएफ को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। तीन दिन पहले टीम सिक्का बंदरगाह पहुंची। यहां से तस्कर हुसैन, अतीक और मोहम्मद को पकड़ा। ये तस्कर गुजरात से मालेगांव जाने वाले थे। टीम सोमवार को आरोपितों को एसटीएसएफ कार्यालय लाई।

पूछताछ में सामने आया कि तस्कर गिद्ध को सुमद्री जहाज से दुबई भेज रहे थे। 22 जनवरी को खंडवा से टीम मालेगांव पहुंची। तस्कर फरीद के मुताबिक सात गिद्ध हुसैन को देने थे। फरीद के गिरफ्तार होने की जानकारी लगने के बाद हुसैन और हाशिम फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक मालेगांव से भी कुछ मुखबिरों ने जानकारी दी। उसके आधार पर टीम गुजरात पहुंची। तस्करी में अंतरराष्ट्रीय गिरोह होने की आशंका जताई जा रही है। यही वजह है कि हुसैन, अतीक और मोहम्मद के पकड़ाए जाने के बाद गिरोह के बाकी सदस्य सक्रिय हो गए। सूत्रों के मुताबिक इन्हें छुड़वाने के लिए वन अफसरों पर जमकर दबाव भी बनाया। पूछताछ में सामने आया कि खाड़ी देशों में सफेद गिद्ध की मांग है। गिरोह देशभर के अलग-अलग कोनों से गिद्ध मंगवाता था।

गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब जैसे कई राज्यों में छोटे स्तर पर कई गिरोह सक्रिय हैं, जो महाराष्ट्र के मालेगांव, गुजरात के सिक्का सहित अन्य बंदरगाहों तक इन्हें पहुंचाने का काम करते हैं। सूत्रों के मुताबिक फरीद ने भी एक बार हुसैन तक कुछ गिद्ध पहुंचाए थे। उस दौरान 10 से 20 हजार रुपये मिले थे। इस बारे में खंडवा वन मंडल के रेंजर नितिन राजौरिया का कहना है कि खंडवा में तस्करी को लेकर प्रकरण दर्ज है, जिसमें एसटीएसएफ सहयोग कर रहा है। तीन तस्करों से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। तस्करों से मिली जानकारी पर जांच होना बाकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 February 2022
 भोपाल । रेल यात्रियों को ट्रेनों में जल्द ही पूर्व की तरह चादर, कंबल व तकिए मिलने लगेंगे। यात्रियों को ट्रेनों में जल्द ही किराए में छूट का लाभ भी मिलने लगेगा। जानलेवा महामारी कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद…
 15 February 2022
भोपाल । प्रदेश में राज्य सड़क विकास निगम की नई सड़कों पर निजी उपयोग में आने वाले यात्री वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। प्रदेश सरकार के इस फैसले से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति…
 15 February 2022
  भोपाल । प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिव मंदिर मिला है। यह मंदिर 1000 साल पुराना परमार कालीन बताया जा रहा है। यहां ग्राम कलमोड़ा में पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। गर्भगृह…
 15 February 2022
 भोपाल । चोरों ने एसबीआई के एटीएम में चोरी करने की कोशिश की।  इसके लिए चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटने के प्रयास किए। इस दौरान एटीएम में आग लग जाने से करीब लाख रुपए जलकर नष्ट हो गए। यह वारदात इंदौर के…
 15 February 2022
 भोपाल । प्रदेश के दतिया जिले में दो छात्राएं कालेज परिसर में  हिजाब पहनकर पहुंच गई, इसके बाद वहां हंगामा मच गया। ये छात्राएं सोमवार दोपहर छात्रवृत्ति शिविर के दौरान हिजाब पहनकर पहुंची थी। विरोध को देखते हुए कालेज प्राचार्य ने नोटिस चस्पा कर…
 15 February 2022
भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर मुरैना पहुंचे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मप्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेसी एक हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिताजी और दादा…
 15 February 2022
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत रविदास सभी वर्गों के संत थे। उनकी जयंती पर प्रदेश में राज्य, जिला, विकासखण्ड और सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जगह गरिमापूर्ण और भव्य कार्यक्रम आयोजित हों।…
Advt.