उज्जैन में परमार कालीन प्राचीन शिव मंदिर मिला

Updated on 15-02-2022 06:02 PM

  भोपाल प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिव मंदिर मिला है। यह मंदिर 1000 साल पुराना परमार कालीन बताया जा रहा है। यहां ग्राम कलमोड़ा में पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। गर्भगृह में एक विशाल शिवलिंग नजर आने लगा है।

यहां परमार कालीन एक हजार वर्ष प्राचीन मंदिर के शिलालेख स्थापत्य खंड और शिव, विष्णु, नंदी जलहरी खंडित अवस्था में मिली है। डा. वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान भोपाल द्वारा कलमोड़ा में सर्वेक्षण किया गया था। तब संभावना जताई गई थी कि यहां गर्भगृह हो सकता है। इसके बाद पुरातत्व रिसर्च अधिकारी डॉ. धुर्वेंद्र जोधा के निर्देशन में यहां खोदाई शुरू की गई थी।

डा. जोधा ने बताया कि मंदिर के अंदर गर्भगृह में एक बड़ा शिवलिंग मिला है। परमार कालीन मंदिर के अवशेष के रूप में जलहरी खंडित अवस्था में अवशेष, कलश, आमलक, अमल सारिका, स्तंभ भाग, लता वल्लभ, कोणक (मंदिर स्थापत्य खंड) प्राप्त हुए हैं। मंदिर की लंबाई करीब 15 मीटर है। टीम में शोधार्थी हितेश जोझा, अंकित पाटीदार, राहुल पाटीदार समेत अन्य लोग शामिल हैं। अभी मौके पर खोदाई वहां मिली धरोहर की सफाई का कार्य जारी है।पुरातत्व विभाग को खोदाई के दौरान पूरा मंदिर दबा मिला था।

पूर्व दक्षिण और उत्तर का भाग साफ हो चुका है। पश्चिम भाग बचा है। पूर्व मुखी शिव मंदिर में मिली धरोहरों की सफाई विभाग द्वारा की जा रही है। इसके बाद और रहस्य सामने सकते हैं। जोधा ने बताया कि मंदिर योजना विशाल है। मंदिर पंच रथी योजना का है जो भगवान शिव को समर्पित है। इसका निर्माण यहीं के पत्थरों से किया गया है। पूर्व मुखी मंदिर में नंदी, विशाल जलहरी मिली है किंतु वे खंडित हैं। इसे शास्त्रीय विधान से निर्मित किया गया है। मंडप, गर्भ का भाग सपष्ट है। मंदिर में विशाल कीर्तिमुख हैं जिनकी संख्या 10 से भी अधिक है। मंदिर के भाग जाड्यकुंभ, कुंभ, कपोतिका, खुर भाग को स्पष्ट देखा जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 February 2022
 भोपाल । रेल यात्रियों को ट्रेनों में जल्द ही पूर्व की तरह चादर, कंबल व तकिए मिलने लगेंगे। यात्रियों को ट्रेनों में जल्द ही किराए में छूट का लाभ भी मिलने लगेगा। जानलेवा महामारी कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद…
 15 February 2022
भोपाल । प्रदेश में राज्य सड़क विकास निगम की नई सड़कों पर निजी उपयोग में आने वाले यात्री वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। प्रदेश सरकार के इस फैसले से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति…
 15 February 2022
 भोपाल । चोरों ने एसबीआई के एटीएम में चोरी करने की कोशिश की।  इसके लिए चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटने के प्रयास किए। इस दौरान एटीएम में आग लग जाने से करीब लाख रुपए जलकर नष्ट हो गए। यह वारदात इंदौर के…
 15 February 2022
 भोपाल । प्रदेश के दतिया जिले में दो छात्राएं कालेज परिसर में  हिजाब पहनकर पहुंच गई, इसके बाद वहां हंगामा मच गया। ये छात्राएं सोमवार दोपहर छात्रवृत्ति शिविर के दौरान हिजाब पहनकर पहुंची थी। विरोध को देखते हुए कालेज प्राचार्य ने नोटिस चस्पा कर…
 15 February 2022
 भोपाल । स्टेट टाइगर टास्क फोर्स (एसटीएसएफ) ने गुजरात के बंदरगाह से  गिदधों के तीन तस्करों को दबौचने में सपफलता हासिल की है। ये  तस्कर खाडी देशों को जाने वाले जहाज में गिद्धों को रखकर लौट रहे थे। तस्कर गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों…
 15 February 2022
भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर मुरैना पहुंचे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मप्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेसी एक हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिताजी और दादा…
 15 February 2022
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत रविदास सभी वर्गों के संत थे। उनकी जयंती पर प्रदेश में राज्य, जिला, विकासखण्ड और सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जगह गरिमापूर्ण और भव्य कार्यक्रम आयोजित हों।…
Advt.