संत रविदास जयंती पर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में होंगे कार्यक्रम : श्री चौहान

Updated on 15-02-2022 05:29 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत रविदास सभी वर्गों के संत थे। उनकी जयंती पर प्रदेश में राज्य, जिला, विकासखण्ड और सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जगह गरिमापूर्ण और भव्य कार्यक्रम आयोजित हों। संतों का सम्मान हो। इन वर्गों के प्रति आदर का भाव हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर 16 फरवरी को संत रविदास जयंती कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद थे। समस्त संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य स्तर पर कार्यक्रम भोपाल में दोपहर 12 बजे से होगा। इस कार्यक्रम में संत रविदास जी के मंदिर में दर्शन-पूजन एवं माल्यार्पण के साथ संतों का सम्मान किया जाएगा। अनुसूचित जाति के प्रशिक्षणार्थियों के कौशल उन्नयन के लिए स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में अनुसूचित जाति सहित सभी वर्गों और संगठनों की सहभागिता होगी। जनता के सहयोग से कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जाएगा। स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिलों के प्रभारी मंत्री एवं जन-प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अनुसूचित जाति वर्ग पर केन्द्रित हो। सफल उद्यमियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करें। विकास खंड मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में संबंधित विधायक सम्मिलित हों। कार्यक्रम में अन्त्योदय समितियों के सदस्य, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। बैठक में वर्चुअली जुड़े मंत्रियों, विधायकों एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 February 2022
 भोपाल । रेल यात्रियों को ट्रेनों में जल्द ही पूर्व की तरह चादर, कंबल व तकिए मिलने लगेंगे। यात्रियों को ट्रेनों में जल्द ही किराए में छूट का लाभ भी मिलने लगेगा। जानलेवा महामारी कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद…
 15 February 2022
भोपाल । प्रदेश में राज्य सड़क विकास निगम की नई सड़कों पर निजी उपयोग में आने वाले यात्री वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। प्रदेश सरकार के इस फैसले से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति…
 15 February 2022
  भोपाल । प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिव मंदिर मिला है। यह मंदिर 1000 साल पुराना परमार कालीन बताया जा रहा है। यहां ग्राम कलमोड़ा में पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। गर्भगृह…
 15 February 2022
 भोपाल । चोरों ने एसबीआई के एटीएम में चोरी करने की कोशिश की।  इसके लिए चोरों ने गैस कटर से एटीएम को काटने के प्रयास किए। इस दौरान एटीएम में आग लग जाने से करीब लाख रुपए जलकर नष्ट हो गए। यह वारदात इंदौर के…
 15 February 2022
 भोपाल । प्रदेश के दतिया जिले में दो छात्राएं कालेज परिसर में  हिजाब पहनकर पहुंच गई, इसके बाद वहां हंगामा मच गया। ये छात्राएं सोमवार दोपहर छात्रवृत्ति शिविर के दौरान हिजाब पहनकर पहुंची थी। विरोध को देखते हुए कालेज प्राचार्य ने नोटिस चस्पा कर…
 15 February 2022
 भोपाल । स्टेट टाइगर टास्क फोर्स (एसटीएसएफ) ने गुजरात के बंदरगाह से  गिदधों के तीन तस्करों को दबौचने में सपफलता हासिल की है। ये  तस्कर खाडी देशों को जाने वाले जहाज में गिद्धों को रखकर लौट रहे थे। तस्कर गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों…
 15 February 2022
भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर मुरैना पहुंचे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मप्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेसी एक हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिताजी और दादा…
Advt.