पाकिस्तान में हाईजैक हुई ट्रेन के पैसेंजर्स ने सुनाई आपबीती:फर्श पर सांस रोककर लेटे रहे

Updated on 15-03-2025 01:50 PM

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हाईजैक हुई ट्रेन से रेस्क्यू किए गए बंधकों ने हाईजैक के 30 घंटों का हाल बताया। उन्होंने बताया कि कैसे हथियारबंद लड़ाके ट्रेन में घुसे और लोगों को मारना शुरू किया। कैसे लोग ट्रेन के फर्श पर 27 घंटे तक सांस रोककर लेटे रहे।

बुरी तरह घायल हुए ट्रेन के ड्राइवर अमजद ने बताया कि लड़ाकों ने ट्रेन के इंजन के पास एक विस्फोटक ब्लास्ट किया, जिससे बोगियां पटरी से उतर गई। जैसे ट्रेन रुकी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने हमला कर दिया। लड़ाके ट्रेन की खिड़कियां तोड़कर ट्रेन में दाखिल हुए।

दरअसल, मंगलवार को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हथियारबंद बलूच लड़ाकों ने हाईजैक किया था। ट्रेन में 440 पैसेंजर्स थे। पाकिस्तानी सेना के साथ चली मुठभेड़ में 21 नागरिक और चार सुरक्षाबल मारे गए, जबकि सभी 33 लड़कों को मार गिराया गया।

बलूच लड़ाकों ने लोगों को चुन-चुन कर मारा

ट्रेन से रेस्क्यू किए गए लोगों ने ये भी बताया कि हमलावरों ने लोगों को उनके पैदा होने के इलाके के आधार पर अलग किया। एक पैसेंजर अर्सलान यूसुफ ने बताया कि बलूच लड़ाके कभी-कभी सैनिकों को ले जाते और उन्हें मार डालते। कभी वे किसी खास पैसेंजर को निशाना बनाते। अगर उन्हें किसी से कोई नाराजगी होती तो वे उसे मौके पर ही मार डालते।

एक अन्य पैसेंजर महबूब अहमद को कई गोलियां लगीं। उन्होंने बताया कि कैसे कुछ बंधकों ने भागने की कोशिश की। हम दो बार कोशिश की, कुछ लोग भागने में सफल गए, लेकिन लड़ाकों ने ओपन फायर कर दिया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। एक अन्य बंधकों मुहम्मद तनवीर ने बताया कि उन्हें जिंदा रहने के लिए सिर्फ पानी दिया।

चश्मदीद का दावा उसने 50-60 सैनिकों के शव देखे

बलूच लड़ाकों की कैद से छूटे एक बंधक का दावा है कि उसने 50-60 पाकिस्तानी सैनिकों के शव देखें हैं। जबकि पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उसके कुल 28 सैनिक मारे गए हैं, जिनमें से 27 ऑफ ड्यूटी थे, जबकि एक की मौत ऑपरेशन के दौरान हुई।

बलूचिस्तान के बोलान जिले में हुआ हमला 

जाफर एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए चली थी। इसके सिबि पहुंचने का टाइम 1.30 बजे था। इससे पहले ही दोपहर करीब 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी ने गुडालार और पीरू कुनरी के बीच इस हमले को अंजाम दिया। यह पहाड़ी इलाका है, जहां 17 सुरंगें हैं, इसके चलते ट्रेन को धीमी स्पीड पर चलाना पड़ता है। इसका फायदा उठाकर BLA ने ट्रेन पर हमला किया।

सबसे पहले बलूच आर्मी ने माशकाफ में टनल नंबर-8 में रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इससे जाफर एक्सप्रेस डिरेल हो गई। इसके बाद BLA ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर भी घायल हुआ।

इस ट्रेन में सुरक्षाबल, पुलिस और ISI के एजेंट्स सफर कर रहे थे। सभी पंजाब जा रहे थे। इन्होंने BLA के हमले का जवाब दिया, लेकिन BLA ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया। इस दौरान कई सुरक्षाकर्मी मारे गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान आर्मी ने BLA पर जमीनी फायरिंग की और हवा से बम भी बरसाए, लेकिन BLA लड़ाकों ने किसी तरह आर्मी के जमीनी ऑपरेशन को रोक दिया।

पिछले साल 25 और 26 अगस्त 2024 की आधी रात BLA ने इस ट्रेन के रूट में कोलपुर और माच के बीच एक ब्रिज को उड़ा दिया था। इसके चलते ट्रेन की सर्विस रोक दी गई थी। 11 अक्टूबर 2024 से ट्रेन सर्विस फिर से शुरू हो गई थी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के BJP नेता के भाई की अमेरिका में रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक…
 15 March 2025
म्यांमार में चीन के साइबर माफिया के चंगुल से छूटकर लौटे 540 भारतीयों में जींद के भी 3 युवक हैं। इनमें एक जींद शहर तो 2 सफीदों से हैं। इन…
 15 March 2025
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हाईजैक हुई ट्रेन से रेस्क्यू किए गए बंधकों ने हाईजैक के 30 घंटों का हाल बताया। उन्होंने बताया कि कैसे हथियारबंद लड़ाके ट्रेन में घुसे और…
 15 March 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गुरुवार को यूक्रेन जंग रोकने को लेकर अच्छी बातचीत हुई उन्होंने कहा कि ऐसी…
 15 March 2025
इराक की सेना ने एक सैन्य अभियान में ISIS के सीरिया प्रमुख अबू खदीजा को मार गिराया। इसकी पुष्टि इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शुक्रवार को की। इस…
 15 March 2025
मार्क कार्नी कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे पीएम पद की शपथ ली। उनका शपथ ग्रहण राजधानी ओटावा के रिड्यू हॉल के…
 13 March 2025
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक करने का एक वीडियो सामने आया है। बुधवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के नाम से इसे जारी किया गया। हालांकि…
 13 March 2025
रूस ने अमेरिका के प्रस्तावित 30 दिन के युद्धविराम (सीजफायर) पर कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को रूस के राष्ट्रपति कार्यालय (क्रेमलिन) की तरफ से जारी बयान में कहा गया…
 13 March 2025
पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बुधवार रात 9:30 बजे ट्रेन हाईजैक खत्म होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में कुछ बंधक भी…
Advt.