'बेटी जैसी हो' कहकर जीता भरोसा, फिर किया दुष्कर्म; चंदन नगर थाने का प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Updated on 27-07-2026 03:25 PM
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बहाने एक महिला से संपर्क किया और बाद में उसे धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत सीधे पुलिस आयुक्त से किए जाने के बाद कार्रवाई हुई। आरोपी को पहले लाइन अटैच किया गया और फिर उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी चंदन नगर थाने में पदस्थ था। थाना क्षेत्र में रहने वाली 43 वर्षीय महिला ने कुछ समय पहले एक अलग मामले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसी शिकायत की जांच के लिए अंचल तिवारी महिला के संपर्क में आया। महिला का आरोप है कि शुरुआत में आरोपी ने भरोसा जीतने की कोशिश की और खुद को परिवार जैसा बताते हुए कहा कि वह उसे अपनी बेटी की तरह मानता है।

25 दिसंबर 2024 को की थी दरिंदगी, वीडियो बनाकर दी धमकी

महिला ने शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर 2024 को उसका पति घर पर नहीं था। इसी दौरान आरोपी प्रधान आरक्षक शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने महिला के फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार महिला का शोषण करता रहा। डर और बदनामी की वजह से महिला लंबे समय तक किसी से कुछ नहीं कह सकी।

कुछ दिन पहले महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई। इसके बाद दोनों सीधे पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के पास पहुंचे और लिखित शिकायत दी। शिकायत सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता ने आरोपी प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। इसके बाद चंदन नगर पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

कमिश्नर के पास पहुंची शिकायत तो एक्शन में आई पुलिस

महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी उसे और उसके परिवार को लगातार धमकाता था। उसने कई बार विरोध किया लेकिन आरोपी उसकी बच्ची और पति की हत्या करने की धमकी देता था। महिला ने बताया कि उसने आरोपी की पत्नी को भी पूरी बात बताई थी लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। एक महिला एसआई ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन बाद में वरिष्ठ अधिकारियों तक पूरी जानकारी पहुंची। इसके बाद आरोपी को थाने से हटाया गया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

रविवार को पुलिस ने आरोपी प्रधान आरक्षक को गोपनीय तरीके से अदालत में पेश किया। पुलिस ने रिमांड नहीं मांगा और कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.