सिर्फ शाकहारी मील पर हुआ था विवाद
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि इस्कॉन स्कूलों में शाकाहारी मिड-डे मील देना जारी रखेगा, और सरकार बच्चों को उबले हुए अंडे उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूहों की व्यवस्था करेगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे छात्रों को पूरा और प्रोटीन से भरपूर भोजन मिले। गौरतलब है कि सत्ता में आने के कुछ ही समय बाद यह घोषणा की गई थी कि इस्कॉन छात्रों को मिड-डे मील के तौर पर केवल पौष्टिक शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराएगा। अब पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कुल 80,375 सरकारी, सहायता प्राप्त और प्रायोजित स्कूलों में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना के तहत छात्रों को अंडे उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
सीएम ने बढ़ाया स्कूलों का आवंटन
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि हमने अब प्राथमिक स्कूलों के लिए आवंटन बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है, जैसा कि हाई स्कूलों के मामले में है। इस्कॉन कई राज्यों में छात्रों को मिड-डे मील परोसता है। ओडिशा में एक अलग समूह छात्रों को मांसाहारी भोजन परोसता है। हमने इसी मॉडल को अपनाया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 80,375 सरकारी स्कूलों के विकास के लिए नेट बैंकिंग के माध्यम से 296.64 करोड़ रुपये भी ट्रांसफर किए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्कूलों के लिए कंपोजिट ग्रांट का 60 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा और बाकी राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है।



