कोरोना के बीच विभिन्न राज्यों ने शुरू किया स्कूल खोलने का सिलसिला, बढ़ी अभिभावकों की चिंता

Updated on 21-02-2022 07:19 PM

नई दिल्ली कोरोना के मामले देश में कम होने लगे हैं। मामलों को कम होता देख राज्य सरकारें कोरोना संबंधित प्रतिबंधों पर ढील देनी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, कई राज्यों में तो नर्सरी से 5वीं क्लास के बच्चों के लिए स्कूलों को दोबारा खोलने की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चों की सेहत के प्रति चिंतित होने के साथ काफी डरे हुए भी हैं। अब तक देश में 15 साल से नीचे के बच्चों के लिए कोरोना का टीका उपलब्ध नहीं है।

ऐसे में आप बच्चों को स्कूल भेजते भी हैं और उनमें कोरोना से संबंधित कोई भी हल्के लक्षण नजर आएं, तो नजरअंदाज करें। बच्चों में कोरोना के लक्षणों को पहचानकर आप उनकी देखभाल यूं करें। यदि आप बच्चे को स्कूल भेज रहे हैं, तो उन्हें कोविड प्रोटोकॉल के बारे में समझा दें। जिन बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है, उनके लिए कोविड-19 सेफ्टी रूल्स को फॉलो करना जरूरी है, ताकि वे संक्रमित नहीं हों। बाहर की तुलना में क्लासरूम में संक्रमित होने की संभावना अधिक होती है, क्योंकि वहां कई बच्चे होते हैं।

ऐसे में मास्क पहने रहना, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखना, खाने-पीने से पहले हाथों को साफ करना, क्लासरूम में सही वेंटिलेशन आदि होना जरूरी है। वयस्कों की तरह बच्चे भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन उनमें अधिक गंभीर रूप से कोरोना होने की आशंका कम होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, बच्चों और किशोरों में कोरोना का संक्रमण कम गंभीर होता है और वयस्कों की तुलना में उनमें मौत भी कम होती है।

इसके साथ ही छोटे बच्चों, स्कूल जाने वालों बच्चों और किशोरों में बड़ों की तुलना में लक्षण  भी बहुत हल्के नजर आते हैं। कई रिपोर्ट्स में तो यह भी सामने आया है कि कुछ बच्चों में कोरोना के लक्षण नजर भी नहीं आते हैं, यानी वे एसिम्प्टोमैटिक होते हैं। बहुत कम ही बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराने की जरूरत होती है, वह भी उन बच्चों को जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होते हैं।

बच्चों में कोरोनावायरस से संक्रमित होने के 6 दिनों के अंदर लक्षण नजर सकते हैं। लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। छोटे बच्चों में नजर आने वाले कोरोना के लक्षण बहुत हल्के होते हैं बच्चों में कोरोना के कुछ लक्षण गंभीर भी हो सकते हैं, जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज करने की गलती ना करें। यदि बच्चे को सांस लेने में परेशानी महसूस हो, सांस तेजी से ले, किसी भी चीज को पीने में दिक्कत महसूस हो, होंठ नीले पड़ जाएं, भ्रम की स्थिति हो, जागने में असमर्थ हो, तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं। सीडीसी के अनुसार, जिन बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ हो, दो साल से कम उम्र के हों, जो गंभीर रोग से ग्रस्त हों, मोटापे का शिकार हों, अस्थमा, फेफड़ों, सांस से संबंधित बीमारी हो, उनमें कोरोना के लक्षण अधिक गंभीर हो सकते हैं। ऐसे बच्चों में कोरोना से संक्रमित होने की संभावना अधिक रहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.