देश की सबसे बड़ी देवचा कोयला परियोजना के मुआवजे में संशोधन : ममता बनर्जी

Updated on 22-02-2022 09:00 PM

नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना के लिए जबरन किसी की जमीन नहीं ली जाएगी। कुल 35,000 करोड़ रुपये की कोयला परियोजना राज्य के बीरभूम जिले में है।

बनर्जी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि राज्य सरकार खनन परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण करना चाहती है क्योंकि इससे एक लाख रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने कहा, ‘सरकार इस परियोजना का विकास करेगी और कोई भी जमीन निजी क्षेत्र को नहीं दी जाएगी। हमने मंत्रिमंडल की बैठक में मुआवजे में संशोधन किया है ताकि लोगों को लाभ हो।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इसके बावजूद अगर कोई जमीन नहीं देना चाहता, हम मजबूर नहीं करेंगे और उस भूखंड को छोड़कर परियोजना का विकास करेंगे।उन्होंने कहा, ‘क्षेत्र में रहने वाले उन लोगों को भी मुआवजा और समर्थन दिया जाएगा, जो कोयला ब्लॉक के लिये चिन्हित क्षेत्र में रहते हैं और जमीन तथा मकान को लेकर उनका कोई कानूनी अधिकार नहीं बनता।मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने कहा कि सरकार 10,000 करोड़ रुपये के पुनर्वास पैकेज की पेशकश कर रही है।

मकान निर्माण के लिए दिए जाने वाले मुआवजे को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर सात लाख रुपए कर दिया गया है और उन्हें दिए जाने वाले घरों का आकार 600 वर्ग फुट से संशोधित कर 700 वर्ग फुट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि साथ ही सरकार ने मुआवजे के एक और हिस्से को अब एक लाख रुपए के बजाय 1.5 लाख रुपए कर दिया है। द्विवेदी ने कहा कि वह जमीन गंवाने वालों को दो फीसदी मुआवजा, राहत के रूप में सौ फीसदी और दूसरी जगह सामान ले जाने के खर्च के एवज में एक लाख रुपए दे रही है।

 उन्होंने यह भी कहा कि जमीन गंवाने वाले परिवार के योग्य सदस्यों को कांस्टेबल या ग्रुप सी कर्मचारियों की तरह बेहतर नौकरी दी जाएगी। परियोजना क्षेत्र में 12 गांव हैं। कुल 21,033 की आबादी के साथ 4,314 घर हैं। देवचा पचामी कुल 12.31 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है जो करीब 3,400 एकड़ है। ब्लॉक में करीब 119.8 करोड़ टन कोयला और 140 करोड़ घन मीटर बेसाल्ट (ब्लैक स्टोन) का भंडार अनुमानित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
रोहतक । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल पर जेल से रिहा होने पर जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से उनकी जान को खतरा बताया गया है। आपको बता दें कि इसी महीने…
Advt.