सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर रोक को तत्काल कदम उठाए सरकार : इलाहाबाद हाईकोर्ट

Updated on 22-02-2022 09:05 PM

नई दिल्ली इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज के दौर में सोशल मीडिया विचारों के आदान-प्रदान का वैश्विक प्लेटफार्म है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का इस्तेमाल करने का सबसे महत्वपूर्ण जरिया बन गया है लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के साथ मिलती है।

यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की आपत्तिजनक तस्वीरें फेसबुक पर फॉरवर्ड करने के आरोपी सिद्धार्थनगर के नियाज अहमद खान की चार्जशीट और प्राथमिकी रद्द करने की अर्जी खारिज करते हुए दिया है। कोर्ट ने कहा कि आजकल क्या चलन बन गया है कि लोग अपना गुस्सा और फ्रस्ट्रेशन सोशल मीडिया में सम्मानित लोगों पर अभद्र टिप्पणियां करके निकाल रहे हैं।

कोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं है कि किसी को भी किसी भी प्रकार की भाषा के प्रयोग का लाइसेंस मिल गया है। याची पर आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय आतंकी हाफिज सईद के साथ हाथ मिलाते हुए एडिटेड फर्जी फोटो, जिसे अनिल शर्मा नामक व्यक्ति ने पोस्ट की थी, फॉरवर्ड किया।

आरोपी ने इसी प्रकार प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह की आपत्तिजनक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दोनों की एडिटेड फर्ज़ी फ़ोटो डाली गई थी। यह तस्वीर अखिलेश यादव समर्थक के नाम से फेसबुक पर पोस्ट की गई और याची ने उसे फारवर्ड किया। इसे लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जांच के बाद याची के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की, जिस पर अधीनस्थ अदालत ने याची को सम्मन जारी करते हुए तलब किया था। याचिका में सम्मन आदेश और चार्जशीट को चुनौती दी गई थी।

कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के बाद कहा कि इस स्तर पर न्यायालय को सिर्फ यह देखना होता है कि प्रथमदृष्टया संज्ञेय अपराध का बनना प्रतीत हो रहा है या नहीं। चार्जशीट एफआईआर से यह नहीं कहा जा सकता है कि संज्ञेय अपराध नहीं किया गया है। इसी के साथ कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी और केंद्र राज्य सरकार को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। कोर्ट ने आदेश की कॉपी केंद्रीय गृह सचिव प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को भेजने का निर्देश दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
 22 February 2022
रोहतक । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल पर जेल से रिहा होने पर जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से उनकी जान को खतरा बताया गया है। आपको बता दें कि इसी महीने…
Advt.