भाजपा ने श्मशान घाट बहुत बना दिए, अब स्कूल-अस्पताल बनवाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दें : अरविंद केजरीवाल

Updated on 23-02-2022 07:58 PM

नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी में कब्रिस्तान बन रहे हैं, तो श्मशान घाट भी बनने चाहिए। इन्होंने श्मशान घाट बहुत बना दिए, अब स्कूल और अस्पताल बनवाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दें।

ये केवल श्मशान घाट ही बनवा सकते हैं और लोगों को श्मशान घाट में भेजने का भी इंतजाम कर देते हैं। करोना के समय उत्तर प्रदेश में बहुत लोग मरे थे और नदी में लाशें बह रही थीं। योगी सरकार की बद-इंतजामी के चलते पूरी दुनिया में भारत का मुंह नीचा हो गया।आपसंयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यूपी के सरकारी अस्पतालों को दिल्ली जैसा केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है, क्योंकि इसके लिए ईमानदार सरकार चाहिए।

 आम आदमी पार्टी की सरकार कट्टर ईमानदार सरकार होती है। मै खाता हूं और खाने देता हूं। हमने दिल्ली में 24 घंटे और फ्री बिजली करके दिखाया है, अब पंजाब में भी करेंगे। हमें एक मौका दे दो, उत्तर प्रदेश में भी कर देंगे।

-देश के सभी बच्चों को एक जैसी शिक्षा देने का बाबा साहब का सपना दिल्ली में हमारी सरकार पूरा कर रही है : अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संत कबीर नगर के खलीलाबाद में जनसभा को संबोधित कर जनता से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की और कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बहुत बड़े-बड़े काम किए हैं। आपके दोस्त, आपके रिश्तेदार दिल्ली में रहते होंगे, उनसे फोन करके पूछ लेना। दिल्ली में हमने सरकारी स्कूलों को शानदार कर दिए।

 दिल्ली में हमने ढेरों नए स्कूल बनवाए हैं। यहां पर योगी जी ने पांच साल में एक भी स्कूल नहीं बनवाया है। दिल्ली में हमने शानदार स्कूल बनवाए हैं, जहां एक जज, अफसर, रिक्शेवाला और मजदूर का बच्चा एक ही डेस्क पर बैठ कर पढ़ते हैं। बाबा साहब अंबेडकर का सपना था कि इस देश के अंदर दलितों, गरीबों और अमीरों के बच्चों को एक जैसी शिक्षा मिलनी चाहिए। 70 साल में भी इन पार्टियों ने बाबा साहब का सपना पूरा नहीं किया। हमने कसम खाई है, बाबा तेरा सपना अधूरा, केजरीवाल करेगा पूरा। दिल्ली में हम बाबा साहब का अधूरा सपना पूरा कर रहे हैं। दिल्ली के अंदर अब गरीबों और अमीरों को एक साथ, एक ही स्कूल में शानदार शिक्षा मिल रही है।

-दिल्ली में अगर इलाज का खर्च 70-80 लाख भी आए, तो पूरा पैसा दिल्ली सरकार देती है : अरविंद केजरीवाल

आपसंयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने ढेरों सरकारी अस्पताल बनवाए। मोहल्ला क्लीनिक बनवाए। अब दिल्ली में कोई बीमार हो जाए, चाहे छोटी बीमारी हो या बड़ी से बड़ी बीमारी हो। अगर इलाज का खर्च 70-80 लाख से भी ज्यादा आता है, तो वो पूरा पैसा दिल्ली सरकार देती है। बीमार व्यक्ति को अपने घर से एक पैसा देने की जरूरत नहीं पड़ती है। उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली की तरह अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था होनी चाहिए और यह केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।

 दिल्ली में पहले पावर कट बहुत लगते थे। अब दिल्ली में हमने 24 घंटे बिजली कर दी है और फ्री बिजली कर दी है। अब दिल्ली में लोगों के बिजली के बिल नहीं आते हैं। यूपी में भी दिल्ली की तरह होना चाहिए और यह केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। आम आदमी पार्टी ने यह भी ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी, तो हर महिला को उसके खाते में एक-एक हजार हर महीने देंगे। दिल्ली में पिछले तीन-चार साल में मैंने 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। उत्तर प्रदेश में भी बेरोजगार युवाओं को नौकरी चाहिए। हमारी सरकार बनेगी, तो उत्तर प्रदेश में भी रोजगार देंगे और जब तक रोजगार नहीं मिल जाता है, तब तक बेरोजगारी भत्ता देंगे।

-यूपी में अगर स्कूल और अस्पताल बनवाने हों, तो आम आदमी पार्टी को वोट दें : अरविंद केजरीवाल

आपसंयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर उत्तर प्रदेश में कब्रिस्तान बन रहे हैं, तो श्मशान घाट भी बनने चाहिए। मेरे ख्याल से इन्होंने अब श्मशान घाट बहुत बना दिए। अब अगर स्कूल और अस्पताल बनवाने हों, तो आम आदमी पार्टी को वोट दे देना। ये केवल श्मशान घाट ही बनवा सकते हैं और लोगों को मार-मार कर श्मशान घाट में भेजने का भी इंतजाम कर देते हैं।आपसंयोजक ने कोरोना के समय को याद दिलाते हुए कहा कि करोना के समय उत्तर प्रदेश में कितने लोग मरे थे।

 नदी में लोगों की लाशें बह रही थीं। पूरी दुनिया ने देखा। जितनी बद-इंतजामी उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने की, उससे पूरी दुनिया के अंदर भारत का मुंह नीचा हो गया। कोरोना के समय को याद करो कि किस तरह इन्होंने बद-इंतजामी की थी। इस बार भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों जीत दिलाना। पूरे उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड मतों के अंदर से जीतना चाहिए।

-योगी जी दूसरों को केवल गाली दे रहे हैं, इन्होंने पांच साल काम नहीं किया : अरविंद केजरीवाल

वहीं, रूधौली में जनसभा को संबोधित करते हुएआपसंयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि भाजपा और दूसरी पार्टियां अपने काम नहीं गिना रही हैं हमने पांच साल में क्या काम किए। ये केवल गाली-गलौंच कर रहे हैं। पांच साल मुख्यमंत्री रहे, कुछ काम किए होंगे, उस काम को गिना दो। इन्होंने काम किया हो, तब गिनाएं। इन्होंने पांच साल काम नहीं किया। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

 पंजाब में खूब घूमा और जहां जाता था, वहां दिल्ली में किए अपने काम को गिनाता था। दिल्ली में मैंने स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और नाली अच्छी किया। मैं पंजाब में अपने काम गिनाता था, लेकिन यूपी में देख रहा हूं कि योगी जी घूम रहे हैं और दूसरों को केवल गाली दे रहे हैं। जब गाली ही देनी थी, तो पांच साल तक उन्होंने क्या किया?

-100-100 मील दूर जब कोई भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार करता है, तो मां कहती है, बेटा भ्रष्टाचार मत कर केजरीवाल जाएगा : अरविंद केजरीवाल

आपसंयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगत सिंह को अंग्रेज आतंकवादी कहते थे। रात में कोई अंग्रेज सोने के लिए आंख बंद करता था, तो उसके सपने में भगत सिंह आते थे। भगत सिंह ने अंग्रेजों के मन में खौंफ फैला रखा था और अंग्रेज भगत सिंह से डरते थे। इसलिए उनको आतंकवादी कहते थे। आज मोदी जी मेरे को आतंकवादी कहते हैं। मोदी जी कहते हैं कि केजरीवाल आतंकवादी है।

 राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, योगी जी, मोदी जी और अमित शाह कहते हैं कि केजरीवाल आतंकवादी है। क्या मैं शक्ल से आतंकवादी लग रहा हूं। मैं आतंकवादी तो हूं, लेकिन इन भ्रष्टाचारियों के लिए हूं। इन भ्रष्टाचारियों को रात को मेरी याद जाए, नींद नहीं आती है। आंख बंद करते हैं, तो केजरीवाल सामने जाता है और फिर एकदम से डर कर उठ जाते हैं। फिल्म शोले के एक डॉयलॉग का जिक्र करते हुए कहा कि 100-100 मील दूर जब कोई भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार करता है, तो मां कहती है, बेटा भ्रष्टाचार मत कर केजरीवाल जाएगा। मैंने भ्रष्टाचारियों में आतंक फैला रखा है।

-पहले दिल्ली के सरकारी स्कूलों का बुरा हाल था, आज हमने सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया : अरविंद केजरीवाल

आपसंयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने खूब काम किए। भगत सिंह का सपना था कि केवल अंग्रेजों के जाने से देश आजाद नहीं होगा। देश तब आजाद होगा, जब इस देश के अंदर हर गरीब- अमीर के बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी। इस देश में तो केवल अमीरों को शिक्षा मिलती है, गरीबों को तो कोई शिक्षा नहीं मिलती है। इन्होंने जानबूझ कर सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क कर रखा है, ताकि गरीब, गरीब ही रहे और अमीर अमीर होता रहे। गरीबों के बच्चे सरकारी स्कूलों में जाते हैं और इनके अपने बच्चे लंदन अमेरिका में पढ़ने जाते हैं। बाबा साहब अंबेडकर एक गरीब घर में पैदा हुए और 100 साल पहले उन्होंने लंदन और अमेरिका से पीएचडी की डिग्री की। उस समय तो इंटरनेट भी नहीं था। उन्हें पता कैसे चला होगा कि आवेदन कैसे करते हैं। बाबा साहब ने एक ही शिक्षा दी कि अगर देश को आगे बढ़ना है तो इस देश के अमीर और गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। सात साल पहले जब मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री बना, तो दिल्ली में भी सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल था। स्कूलों में डेस्क नहीं थे, दीवारें टूटीं थीं, बाथरूम से दुर्गंध आती थी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
 22 February 2022
रोहतक । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल पर जेल से रिहा होने पर जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से उनकी जान को खतरा बताया गया है। आपको बता दें कि इसी महीने…
Advt.