अपडेटेड वर्जन 2022 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट होगा लॉन्च

Updated on 19-02-2022 08:34 PM

नई दिल्ली भारत में मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम हैचहैक बलेनो का अपडेटेड वर्जन 2022 मारुति बलेनो फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है। नई बलेनो को 23 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।  यह अपने सेगमेंट की कारों में सबसे ज्यादा फीचर्स वाली कार होगी।

अगर नई बलेनो फेसलिफ्ट बुक कराना चाहते हैं तो मारुति सुजुकी नेक्सा डीलरशिप पर इसे बुक करा सकते हैं और आने वाले दिनों में इसकी टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं।  अपकमिंग बलेनो फेसलिफ्ट में क्या कुछ खास खूबियां देखने को मिल सकती हैं। मारुति सुजुकी ने नई बलेनो का नया टीजर जारी किया है, जिसमें पता चला है कि इस प्रीमियम हैचबैक में सेगमेंट फर्स्ट 360 डिग्री कैमरा देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही नया 9 इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्सस टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। इसे सुजुकी और टोयोटा ने मिकलर डिवेलप किया है। यह इन्फोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 2022 मारुति बलेनो में कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी के साथ ही वायरलेस फोन चार्जिंग, एलेक्सा वॉयस कमांड, हेडअप डिस्प्ले, नई फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल समेत कई और भी सेगमेंट फर्स्ट खूबियां देखने को मिलेंगी।

नई बलेनो को 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो कि 83बीएचपी और 90बीएचपी तक की पावर जेनरेट करेगा। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।

नई बलेनो को 7 लाख रुपये से ज्यादा की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जाएगा।मारुति बलेनो फेसलिफ्ट में 6 एयरबैग्स के साथ ही इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स भी होंगे। वहीं, लुक और डिजाइन की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई ग्रिल और बंपर, एल-शेप का प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, नए डिजाइन की टेललाइट और टेलगेट समेत और भी खास बातें दिखेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
Advt.