अबेकस एसेट ने 12 शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी, सुनील सिंघानिया ने 9 कंपनियों में कम किया हिस्सा

Updated on 22-02-2022 07:47 PM

नई दिल्ली देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति वाले 24 शेयर हैं।

 अबेकस एसेट मेनेजमेंट अपनी शेयरहोल्डिंग को अबेकस इमर्जिंग अप्चर्निटीज फंड-1, अबेकस इमर्जिंग अप्चर्निटीज फंड और अबेकस ग्रोथ फंड-1 के जरिये मैनेज करता है। तिमाही के दौरान शारदा एनर्जी एंड मिनरलर्स लि. उनका पसंदीदा शेयर रहा।

 इसमें उन्होंने 0.36 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी। इसके साथ कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी सितंबर में समाप्त तिमाही में 1.22 प्रतिशत से बढ़कर 1.58 प्रतिशत हो गई है। स्टील और मैंगनीज-बेस्ड फेरो मिश्र धातु की निर्माता कंपनी ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के लिए मजबूत नतीजे दर्ज किए थे। पिछले एक साल के दौरान शारदा एनर्जी एंड मिनरलर्स  में 115 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि पिछले एक महीने में इसमें 7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

अबेकस इमर्जिंग अप्चर्निटीज फंड-1 ने डायनामेटिक टेक्नॉलीज लि. में अपनी हिस्सेदारी 0.11 प्रतिशत बढ़ा दी, जिससे इसकी कुल हिस्सेदारी 2.08 प्रतिशत हो गई। ये अहमदाबाद में स्थित इंजीनियरिंग कंपनी है। कंपनी ने 21 दिसंबर को समाप्त तिमाही में बिक्री 0.8 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 308 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले यह 310 करोड़ रुपये थी। योन एक्सचेंज (इंडिया) लिमिटेड में सिंघानिया ने 0.1 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है और अब कंपनी में इनकी 2.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह कंपनी वाटर ट्रिटमेंट वेस्ट वाटर ट्रिटमेंट, और रिसाइक्लिंग सहित एन्वायर्नमेंट सॉल्यूशंस प्रदान करने का काम करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश में तेजी से प्रगति कर रहे अडाणी समूह और बल्लार्ड सिस्टम ने भारत में हाइड्रोजन फ्यूल सेल के विनिर्माण को लेकर संयुक्त निवेश के आलकन के लिए गठजोड़ किया है। अडाणी समूह ने एक बयान में कहा कि…
Advt.