एचडीएफसी बैंक के विरुद्ध सेबी के आदेश को सैट ने खारिज किया

Updated on 22-02-2022 07:43 PM
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने शेयर ब्रोकर बीआरएच वेल्थ क्रिएटर्स द्वारा गिरवी रखी गई प्रतिभूतियों को जब्त करने से संबंधित मामले में बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। 
इसके अलावा, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ग्राहकों की प्रतिभूतियों के निपटान से जुड़े मुद्दों का समाधान होने तक प्रतिवर्ष सात प्रतिशत ब्याज के साथ 158.68 करोड़ रुपये एक एस्क्रो खाते में जमा करने का निर्देश भी दिया था। सेबी ने ये निर्देश जनवरी, 2021 में जारी किए थे।
 इस आदेश के खिलाफ एचडीएफसी बैंक सैट में चला गया था। सैट ने शुक्रवार को अपने आदेश में कहा कि ब्रोकर बीआरएच द्वारा गिरवी रखे शेयरों को जब्त करने का बैंक का फैसला उचित था। बैंक ने सेबी के अंतरिम आदेश में शामिल किसी भी निर्देश का उल्लंघन नहीं किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश में तेजी से प्रगति कर रहे अडाणी समूह और बल्लार्ड सिस्टम ने भारत में हाइड्रोजन फ्यूल सेल के विनिर्माण को लेकर संयुक्त निवेश के आलकन के लिए गठजोड़ किया है। अडाणी समूह ने एक बयान में कहा कि…
Advt.