त्रिपुरा सरकार अनन्नास एवं कटहल की उपज बढ़ाने शुरू करेगी योजना

Updated on 23-02-2022 08:46 PM

अगरतला त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को पांच साल चलाया जाएगा जिसके लिए 153 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। राज्य मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में टीपीजेएम संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

त्रिपुरा में बांस उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए अभियान के बाद अब अनन्नास एवं कटहल उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। गोयल के मुताबिक टीपीजेएम के क्रियान्वयन का जिम्मा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को दिया गया है।

इसे एक अप्रैल, 2022 से पूरे राज्य में शुरू किया जाएगा। पांच साल के बाद इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। गोयल ने कहा कि राज्य में अनन्नास एवं कटहल का उत्पादन बड़े पैमाने पर करने की योजना है। पहले से ही ब्रिटेन एवं जर्मनी जैसे यूरोपीय देशों के अलावा पड़ोसी देश बांग्लादेश को इनका निर्यात किया जा रहा है। फिलहाल त्रिपुरा में करीब 8,800 एकड़ भूभाग में अनन्नास की खेती की जाती है जबकि कटहल की उपज 8,929 हेक्टेयर क्षेत्र में की जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश में तेजी से प्रगति कर रहे अडाणी समूह और बल्लार्ड सिस्टम ने भारत में हाइड्रोजन फ्यूल सेल के विनिर्माण को लेकर संयुक्त निवेश के आलकन के लिए गठजोड़ किया है। अडाणी समूह ने एक बयान में कहा कि…
Advt.