रणथम्भौर में ऊंट को मार गिराने वाली बाघिन टी-99 ने दिया तीन शावकों को जन्म

Updated on 16-02-2022 07:37 PM

जयपुर राजस्थान के सबसे बड़े रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की बाघिन टी-99 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। पिछले दिनों एक ऊंट को मार गिराने वाली बाघिन टी-99 कैमरा ट्रैप में तीन शावकों के साथ नजर आई है। तीन शावक नजर आने के बाद में वन विभाग इस खबर को लेकर काफी उत्साहित है और बाघ प्रेमियों में भी काफी रोमांच का माहौल है। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर टीसी वर्मा के मुताबिक यह बाघिन रणथम्भौर के जोन नंबर 10 वाले इलाके में रहती है।

बाघिन पिछले कुछ दिनों से काफी उत्तेजित नजर रही थी। कुछ दिन पहले ही इस बाघिन ने एक ऊंट का शिकार भी किया था। बाघों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है, उसके तहत जोन 10 के इलाके की जांच की गई तो टी-99 बाघिन के साथ तीन शावक भी नजर आए।

डीसीएफ महेंद्र शर्मा के मुताबिक रणथम्भौर में वर्तमान में 23 बाघ और 30 बाघिन मौजूद हैं। शावकों की संख्या पिछले 3 साल में काफी तेजी से बढ़ी है। इस मामले को लेकर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरिंदम तोमर के सख्त निर्देश हैं कि बाघों, बाघिनों और शावकों की निगरानी में कोई कोताही नही बरती जाए। विभाग का फोकस इस बात पर है कि शावकों को पूरी सुरक्षा दी जाए। रणथम्भौर में बाघों की बढ़ती क्षमता के वजह से आपसी टकराव में शावकों को कोई नुकसान नहीं हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

वन मंत्री हेमाराम चौधरी भी जल्द ही रणथम्भौर का विजिट करने वाले हैं। फिलहाल जोन नंबर 10 में बाघिन टी-99 वाले इलाके में निगरानी को काफी तेज कर दिया गया है। इस इलाके में गश्त को बढ़ाया गया है। निगरानी के लिए यहां कैमरा ट्रैप की संख्या में भी इजाफा किया गया है। रणथम्भौर में अब शावकों की संख्या 21 हो गई है। बाघों के बढ़ रहे कुनबे के कारण वन विभाग में खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व, देशी और विदेशी पर्यटकों को काफी पसंद है। वन्य जीव प्रेमी भी नये शावकों को जन्म की सूचना से काफी खुश हैं। रणथम्भौर में बाघों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण अब उनमें टेरीटरी को संघर्ष बढ़ने लगा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.