इस बार भी यूपी चुनाव प्रचार में नहीं होगी सोनिया-राहुल की एंट्री

Updated on 15-02-2022 06:42 PM

रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी अभी तक अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए नहीं आई हैं। रायबरेली में चौथे चरण में वोट पड़ने हैं और इस चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम नहीं है। माना जा रहा है 2017 की तरह इस बार भी वह यहां के मतदाताओं के लिए पत्र लिख वोट की अपील करेगी। उनके अलावा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बार प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश नहीं आए हैं। हालांकि पिछले चुनावों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी रायबरेली में रह कर चुनाव की कमान संभाली थी लेकिन इस बार प्रियंका गांधी सिर्फ यूपी बल्कि उत्तराखण्ड, पंजाब, गोवा आदि में भी चुनाव प्रचार के लिए जा रही हैं।

2017 में सोनिया गांधी ने यहां के मतदाताओं को मतदान से एक दिन पहले पत्र लिख छीनने वाली सरकार को वोट देने की अपील की थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि इस सरकार ने आपको कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा और उनसे सब कुछ छीन लिया। मतदाताओं से कांग्रेस को वोट देने और इलाके में विकास शुरू करने के लिए अपने हाथ मजबूत करने की अपील की थी। सोनिया गांधी ने इसमें लिखा था कि कुछ कारणों से वह इलाके में कांग्रेस के उम्मीदवारों का प्रचार नहीं कर पायीं और लोगों से अपने खत को उनके लिए अपना व्यक्तिगत संदेश मानने को कहा था। 

कांग्रेस अयक्ष ने इस चिट्ठी में लिखा था कि पूरे देश की नजर रायबरेली एवं अमेठी के मतदाताओं पर है और वे कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट दें।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी अभी तक यूपी के चुनाव प्रचार में नहीं आए हैं जबकि वह गोवा, पंजाब और उत्तराखण्ड में चुनावी प्रचार के लिए जा चुके हैं। दो चरणों के चुनाव हो चुके हैं और इसमें प्रियंका गांधी समेत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आदि ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.