लगातार दूसरे सप्ताह शेयर बाजार में रही ‎गिरावट

Updated on 19-02-2022 08:18 PM

मुंबई रूस और यूक्रेन को लेकर चल रहे तनाव की वजह से घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट का रुख रहा। सप्ताह के खिरीदिन शुक्रवार को पूर्वी यूरोप में व्याप्त भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट को देखते हुए निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। बीते सप्ताह भर सेंसेक्स और निफ्टी मेंगिरावट दर्ज की गई। बीते सप्ताह के पांच कारोबारीदिनों पर नजर डालें तो सप्ताह के पहले कारोबारीदिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,500 अंक टूटकर 57,000 पर खुला और 1,747.08 अंक के नुकसान से 56,405.84 पर बंद हुआ।

 वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 458.20 अंक के नुकसान से 16,916.55 पर खुला और 531.95 अंक टूटकर 17,000 अंक से नीचे 16,842.80 अंक पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 315.61 अंक की मजबूती के साथ 56,612.07 पर खुला और 1,736.21 अंक की भारी बढ़त के साथ 58,142.05 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 128 अंक की तेजी के साथ 16,970.80 पर खुला और 509.65 अंक की तेजी के साथ 17,352 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 355.42 अंक की गिरावट के साथ 57,786.63 पर खुला और मामूली गिरावट के साथ 57,996.68 अंक पर बंद हुआ।

 निफ्टी भी 78.45 अंक की गिरावट के साथ 17,274.00 पर खुला और 30.25 अंक की गिरावट के साथ 17,322.20 अंक पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 117.44 अंक गिरकर 57,879.24 पर खुला और 104.67 अंक टूटकर 57,892 पर बंद हुआ। निफ्टी 23.45 अंक की गिरावट के साथ 17,298.75 पर खुला और 17.60 अंक की गिरावट के साथ 17,304.60 पर बंद हुआ।

 शुक्रवार को सेंसेक्स 70.40 अंक की गिरावट के साथ 57,821.61 पर खुला और 59.04 अंक की गिरावट के साथ 57,832.97 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 15.95 अंक की गिरावट के साथ 17,288.65 पर खुला और 28.30 अंक की गिरावट के साथ 17,276.30 पर बंद हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
Advt.