तेजप्रताप को सता रहा जान का खतरा अमित शाह से मांगी वाई कैटेगरी सिक्योरिटी

Updated on 15-02-2022 06:49 PM

पटना राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री बिहार के पुलिस महानिदेशक से वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही उन्होंने जान से मारने की धमकी पर भी चिंता जाहिर की है। इसके लिए तेजप्रताप यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री बिहार पुलिस महानिदेशक के नाम पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सुरक्षा की दृष्टिकोण से वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने पहले भी मुझे इस श्रेणी की सुरक्षा दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक इस मामले में कोई पहल नहीं की है। पटना में अपराध की जो स्थिति है सभी जानते है। मेरे आवास पर कुछ लोगों ने हंगामा किया और मुझे धमकी दी। गौरतलब है कि रविवार की शाम तेजप्रताप के सरकारी आवास पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला किया था। वे घर में जबरन घुस गए थे। उन्होंने तेजप्रताप के सहयोगी और युवा राजद के उपाध्यक्ष सृजन स्वराज को जान से मारने की धमकी दी थी।

मारपीट भी की थी। सृजन स्वराज ने इस घटना की शिकायत पटना के सचिवालय थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक गौरव यादव नामक शख् के साथ 10 लोग तेजप्रताप के सरकारी आवास में जबरदस्ती घुस गए थे। गौरव यादव नशे में था। सृजन ने आशंका जताई कि गौरव यादव से उसे जान का खतरा है। सृजन ने पुलिस सुरक्षा की भी मांग की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.