डेल्टा जैसे घातक वेरिएंट के संक्रमण का खतरा कम : एम्स डायरेक्टर डॉ. गुलेरिया

Updated on 19-02-2022 06:46 PM

नई दिल्ली भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कोरोना संक्रमण को लेकर सुखद सूचना दी है। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि कोरोना की सेकेंड वेव जैसी लहर अब आने की संभावना कम है। उन्होंने यह भी कहा कि महामारी का कंट्रोल अस्पताल में नहीं, कम्यूनिटी पर निर्भर है। देश की जनता जैसा व्यवहार करेगी, उसका वैसा ही असर दिखेगा। इस महामारी में केवल हेल्थकेयर वर्कर बल्कि देश का एक-एक आदमी फ्रंटलाइन वर्कर और कोविड वॉरियर है।

 बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर इस संशय में रहें कि फायदा होगा, नुकसान होगा। जिस उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन उपलब्ध है, वैक्सीन लेकर उसे प्रोटेक्ट कर लिया जाए तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल पर शुक्रवार को एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर गुलेरिया ने डॉक्टर आरती विज के साथ इंस्टाग्राम प्लैटफार्म पर कोविड और इससे जुड़े मुद्दे पर चर्चा की।

चर्चा की शुरुआत में डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि आज हम कहीं ज्यादा बेहतर स्थिति में हैं। यह सर्ज, पिछले सर्ज की तुलना में काफी नियंत्रण में रहा। अब सेकेंड वेव (डेल्टा वेरिएंट) की तरह सर्ज आने की संभावना कम है। उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि शुरू से ही सरकार ने इस पर अच्छी पहल की। समय पर जनता कर्फ्यू, फिर लॉकडाउन, कोविड बिहेवियर के लिए जागरूकता जैसे कार्यक्रम लेकर आए और आज हम दुनिया के कई देशों से बेहतर स्थिति में हैं।

वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर उन्होंने कहा कि याद है मुझे 2009 में जब एच1एन1 आया था तो उस समय मीडिया यह कहती थी कि हमारे पास अपनी वैक्सीन क्यों नहीं है? आज स्थिति बिल्कुल अलग है। हमारे पास अपनी वैक्सीन है और आज आधा दर्जन से ज्यादा वैक्सीन देश में बन रही है। दुनिया में पहली बार प्लाज्मा डीएनए वैक्सीन देश में बनाया जा रहा है। एमआरएनए तकनीकी और प्रोटीन सब यूनिट वाला वैक्सीन उपलब्ध है। इस महामारी के खिलाफ हमारा वैक्सीनेशन प्रोग्राम एक तरह से सक्सेस स्टोरी है।

डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि जहां तक वैक्सीनेशन प्रोग्राम की बात है तो देश में पहले से मिशन इंद्रधनुष चल रहा था, लेकिन यह बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है। लेकिन सरकार की पहल पर कोविन ऐप बनाया गया और इसका संचालन संभव हुआ। यही नहीं, डिस्ट्रीब्यूशन चैन के लिए केंद्र स्टेट ने मिलकर काम किया जिसका नतीजा है कि रूरल एरिया में वैक्सीनेशन जोर-शोर से चल रहा है। इसके लिए ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है, हर घर दस्तक शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में वैक्सीनेशन हो रहा है। अब हमें इस उलझन में नहीं रहना चाहिए कि इसका फायदा होगा या नुकसान, बच्चों को प्रोटेक्ट करने के लिए वैक्सीनेशन जरूर कराएं।

हेल्थकेयर वर्कर के योगदान की चर्चा करते हुए डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि मेरी समझ से इस महामारी में देश का हर नागरिक कोरोना वॉरियर है। अपने-अपने स्तर पर सभी ने योगदान दिया है, किसी ने दवा बांटी है तो किसी ने ऑक्सिजन। किसी ने खाना बांटा है तो किसी ने इलाज किया है। वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाकर योगदान किया तो किसी ने पीपीई किट मास्क बनाकर अपना फर्ज निभाया। एक समय हमारे पास पीपीई किट एन 95 मास्क नहीं होते थे, आज इसकी सप्लाई कर रहे हैं। ये सभी कोरोना वॉरियर हैं। अब इस महामारी को अस्पताल नहीं, कम्युनिटी के योगदान से और रोक पाना संभव होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.