लिखकर ले लो चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीट हार रहे हैं भगवंत मान का दावा

Updated on 16-02-2022 07:31 PM

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने दावा किया कि पंजाब में बादल परिवार पांच सीट से चुनाव लड़ रहा है और सभी सीटें हार रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और सीएम चरणजीत चन्नी दो सीट चमकौर साहिब और भदौर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भगवंत मान ने दोहराया कि वो भी अपनी सीट नहीं निकाल पाएंगे। मान ने कहा कि जनता का कांग्रेस और अकाली दल से मोह भंग हो गया है अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कांग्रेस पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पर हमला बोला।

मान ने दावा किया इस बार जनता उन्हें बंपर वोटों से जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि बादल परिवार इस चुनाव में पांचों सीट हार रहा है और चरणजीत सिंह चन्नी भी अपनी दोनों सीटें हार रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया। मान ने कहा कि पिछले तीन-चार सालों में सरकार ने कुछ काम नहीं किया, सिर्फ नेताओं और भू माफियाओं की जेबें भरी हैं। युवाओं को कुछ नहीं मिला।

 चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान पर शराब पीने का आरोप लगाया था। जवाब में मान ने कहा कि जनता के समक्ष पहले मेरा काम है। कैप्टन अमरिंदर के बारे बोलते हुए कहा कि उनके पहले के सीएम साहब की तो महफिल जमती थी, उस वक्त तो वीडियो भी वायरल होते थे।

मान ने कहा कि अगर आप काम अच्छा कर रहे हैं तो लोग आपको समझते भी हैं और पसंद भी करते हैं। लेकिन पिछली सरकारों ने काम तक नहीं किया। मेरे खिलाफ उनके पास कोई और मुद्दा नहीं है इसलिए वे हर बार ऐसी बातें उठाते रहते हैं। मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मुद्दा नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.