स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड ने दी मंजूरी:प्रदेश का पहला कंजर्वेशन रिजर्व सतपुड़ा व मेलघाट के बीच बैतूल में बनेगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

Updated on 17-03-2025 02:10 PM

मप्र का पहला कंजर्वेशन रिजर्व बैतूल जिले में सतपुड़ा और मेलघाट टाइगर रिजर्व के बीच में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले मप्र वन्य प्राणी संरक्षण बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग को इसके नोटिफिकेशन का प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।

हाल ही में हुई मप्र वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में बोर्ड के सदस्य बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने इसका प्रस्ताव रखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बैतूल के एक ओर होशंगाबाद जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व है, दूसरी ओर दक्षिण में महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मेलघाट टाइगर रिजर्व है। बैतूल के जंगल दोनों टाइगर रिजर्व के बीच वन्यजीवों के आवागमन के लिए वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का काम करते हैं। इसलिए यह कंजर्वेशन रिजर्व के लिए प्रदेश में सबसे अनुकूल साइट है। महाराष्ट्र बार्डर पर यहां कंजर्वेशन रिजर्व बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

महाराष्ट्र बाॅर्डर पर वाइल्ड लाइफ टूरिस्ट सेंटर के रूप में होगा विकसित

तमिलनाडु में मंदिर परिसर में बना पहला संरक्षण रिजर्व

तिरुविदैमरुदुर भारत का पहला कंजर्वेशन रिजर्व है, जो 14 फरवरी 2005 को घोषित किया गया था। यह तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के तिरुविदैमरुदुर गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 7 एकड़ जमीन पर मौजूद है। यह रिजर्व कलक्कड़ मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व से 10 किलोमीटर दूर है। इसका प्रबंधन पूरी तरह स्थानीय ग्रामीण और तमिलनाडु वन विभाग मिलकर करते हैं। यहां कई प्रकार के खूबसूरत पक्षियों का घर है।

सबसे ज्यादा कंजर्वेशन रिजर्व जम्मू-कश्मीर में हैं

भारत में पिछले 20 साल में कुल 115 कंजर्वेशन रिजर्व अलग-अलग राज्य सरकारों ने बनाए हैं, इनमें सर्वाधिक 33 जम्मू-कश्मीर में, 21 राजस्थान में, 17 कर्नाटक और 15 महाराष्ट्र में हैं। इन कंजर्वेशन रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 5548.75 वर्ग किलोमीटर है। वहीं देश में कुल 220 कम्युनिटी रिजर्व हैं में से सर्वाधिक 114 नागालैंड में हैं।

कूनों के खुले जंगल में 5 चीते आज छोड़े जाएंगे

कूनो नेशनल पार्क के खजूरी पर्यटन जाेन में सोमवार को मादा चीता गामिनी और उसके चार शावकों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट के जरिए साझा की। अब खुले में विचरण करने वाले चीतों की संख्या 12 से बढ़कर 17 हो जाएगी। फिलहाल कूनो नेशनल पार्क में कुल 26 चीते हैं। गामिनी और उसके शावकों के छोड़ने के बाद 9 चीते ही बाड़ों में रह जाएंगे, जिनमें से दो शावक दो महीने के हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2025
मप्र का पहला कंजर्वेशन रिजर्व बैतूल जिले में सतपुड़ा और मेलघाट टाइगर रिजर्व के बीच में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले मप्र वन्य प्राणी संरक्षण बोर्ड ने इसकी…
 17 March 2025
मप्र में सहारा समूह की बहुमूल्य जमीनों की सस्ते दाम में खरीदने और भुगतान में अनियमितता का बड़ा खुलासा हुआ है। पहले भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों…
 17 March 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने करीब 80 से…
 17 March 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 मार्च को विधानसभा में ये बयान दिया था। इसके साथ ही सीएम ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही कर्मचारियों के प्रमोशन…
 17 March 2025
भोपाल के निशातपुरा इलाके में 9 साल की मासूम से बैड टच का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार धुलेंडी के दिन की है। होली पर रंग-गुलाल चल रहा था,…
 17 March 2025
स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे मनीष शंकर शर्मा का असमय निधन हो गया है। वे उपचार के लिए दिल्ली गए थे। वहीं उन्होंने अंतिम…
 17 March 2025
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में प्राइवेट जॉब करने वाली युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का रिश्ते का भाई है। युवक ने युवती को…
 17 March 2025
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा एतराज जताया है। सारंग…
 17 March 2025
भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। इससे दिन के…
Advt.