अखिलेश के लिए वोट मांग बोले मुलायम सिंह यादव व्यापारियों की उम्मीदों को पूरा करेगी सपा

Updated on 18-02-2022 07:12 PM

मैनपुरी समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लम्बे अर्से बाद गुरुवार को जनसभा को सम्बोधित किया। वह मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर अपने बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए लोगों से वोट की अपील करने पहुंचे थे। इस मौके पर मुलायम सिंह सपा की जीत के लिए ट्रिपल लेयर फार्मूला दिया। उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी और नौजवान ही मिलकर देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे। मुलायम ने कहा कि सपा की नीति किसानों को प्राथमिकता देने की है।

हमारा कहना है कि खाद बीज और सिंचाई का साधन उपलब्ध कराया जाए। पैदावार बढ़ेगी तो किसान की हालत सुधरेगी। हमारे नौजवान इतने पढ़े लिखे हैं लेकिन आज बेरोजगारी है। उनकी नौकरी का इंतजाम होना चाहिए। मैं विश्वास दिलाता हूं सपा कि सरकार बनेगी तो नौजवानों की नौकरी का इंतजाम होगा। व्यापार नहीं है तो परिवार कैसे चलेगा। व्यापारियों को सुविधा दी जाए ताकि वह किसानों की पैदावार खऱीदें और उन्हें लाभ पहुंचाएं। व्यापारियों को सुविधा दी जाएगी तो किसान भी संपन्न होगा।

 किसान नौजवान और व्यापारी ये तीन मिलकर ही देश को मजबूत बनाएंगे। इसी से देश मजबूत होगा। मुलायम सिंह यादव ने अपने भाषण में कई बार किसान, व्यापारी और नौजवान का जिक्र किया। उन्होंने जोर देकर कहा-नोट कर लो्...याद रखना...किसान, व्यापारी और नौजवान।

 ये तीनों मिलकर ही देश को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में किसान परेशान है। उसकी पैदावार बढ़ाने के उपाय होने चाहिए। उसे खाद-बीज और अन् सुविधाएं मिलनी चाहिए। उसकी मदद की जानी चाहिए। व्यापारियों की मदद की जानी चाहिए। व्यापारी मजबूत होगा तो किसान की पैदावार की खरीद करेगा। किसान भी खुशहाल होगा। किसान, व्यापारी और नौजवान ये तीनों देश को आगे ले जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.