आशीष मिश्रा को जमानत मिलना दुखद, विरोध में जेल के बाहर देंगे धरना : टिकैत

Updated on 16-02-2022 07:35 PM

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में हुए िकुनिया िंसा कांड के मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू की जमानत को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है। किसान नेता राकेश टिकैत ने आज पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और मामले में मजबूत पैरवी होने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ धरने पर बैठने का ऐलान किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के संवाददाता सम्मेलन में राकेश टिकैत ने लखीमपुर हिंसा मामले को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहादेश की जनता को तय करना है उसे जनता के बीच का पीएम-सीएम चाहिए या यहां पर कोरिया जैसे हालात और सेकेंड किम जोंग चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने धरने का ऐलान करते हुए कहा पीड़ित परिजन संतुष्ट नहीं है। किसानों के साथ अन्याय हुआ है। जब तक इस मामले में न्याय नहीं मिलेगा, तब तक मैं लखीमपुर नहीं छोडूंगा। न्याय मिलने तक जेल के बाहर धरने पर बैठूंगा।

राकेश टिकैत ने कहा आशीष मिश्रा की रिहाई दुखद है। किसानों के कातिलों को छोड़ दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अजय टेनी के खिलाफ कार्रवाई होगी, इस्तीफा लिया जाएगा। देश भर में आंदोलन के बावजूद किसानों के कातिलों को छोड़ा जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या से अधिक हत्या की साजिश करने वाला खतरनाक होता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री को सैल्यूट मारने वालों से सही जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

भारतीय किसान यूनियन के नेता ने इसके साथ ही लखीमपुर हिंसा मामले की फिजिकल सुनवाई की मांग करते हुए कहा, हम कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन आशीष मिश्रा को छोड़ा जाना ग़लत है। ऑनलाइन बहस के दौरान इंटरनेट कनेक्शन में दिक्कत के चलते हम अपना पक्ष सही से नहीं रख पाए। इस मामले की फिजिकल सुनवाई होनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.