पंजाब में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान, 1,304 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे दो करोड़ से अधिक मतदाता

Updated on 20-02-2022 06:55 PM

चंडीगढ़ पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह आठ बजे मतदान आरंभ हो गया। मतदान का क्रम शाम छह बजे तक जारी रहेगा। विधानसभा चुनाव में इस बार 1,304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 93 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। राज्य में 1,02,00,996 महिलाओं समेत 2,14,99,804 से अधिक मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने बताया कि राज्य में कुल 24,740 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पंजाब में इस बार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), शिरोमणि अकाली दल (शिअद)- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी)-शिअद (संयुक्त) गठबंधन और विभिन्न किसान संगठनों की राजनीतिक इकाईसंयुक्त समाज मोर्चाके बीच बहुकोणीय मुकाबला है।

शिअद इस बार बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा ने इस चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के कई किसान संगठन भीसंयुक्त समाज मोर्चा’ (एसएसएम) बनाकर विधानसभा चुनाव में उतरे हैं और उन्होंने इसके लिए हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के नेता गुरनाम सिंह चढूनी नीत संयुक्त संघर्ष पार्टी के साथ हाथ मिलाया है।

चुनाव लड़ रहे चर्चित चेहरों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, मुख्यमंत्री पद के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल प्रमुख हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के लिए राज्य पुलिस के जवानों के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कुल 700 कंपनियां तैनात की गई हैं। राज्य में महिलाओं के लिए 196 गुलाबी मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 70 मतदान केंद्रों का प्रबंधन दिव्यांगजनों के हाथों में सौंपा गया है। कोविड-19 के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर मास्क, दस्तानों और सैनेटाइजर का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा, कोविड अपशिष्ट प्रबंधन के निपटान की भी व्यवस्था की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.