अब शेयरों की तरह सोने की भी खरीद-बिक्री कर सकेंगे

Updated on 15-02-2022 08:38 PM

नई दिल्ली अब आप शेयरों की तरह ही सोना खरीद और बेच सकते हैं। इसकी ट्रेडिंग सोमवार से लेकर शुक्रवार तक होगी।  भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) सेबी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत शेयर बाजार इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स सेगमेंट में कारोबार की समय-सीमा सुबह 9 बजे से लेकर रात 11.55 बजे के भीतर तय कर सकते हैं। सेबी ने सर्कुलर में शेयर बाजार पर ईजीआर की खरीद-बिक्री से जुड़े विभिन्न पहलुओं का विवरण देते हुए लेनदेन पर लगाए जाने वाले शुल्क, थोक सौदों, कीमत दायरा, इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड एंड इन्वेस्टर सर्विस फंड के प्रावधान भी निर्धारित किए हैं।

 सर्कुलर के मुताबिक ईजीआर की लेनदेन पर शेयर बाजारों की ओर से लगाए जाने वाले शुल्क को उचित रखने की जिम्मेदारी एक्सचेंज की होगी ताकि निवेशकों के हित प्रभावित हों। सेबी ने गोल्ड एक्सचेंज का जो खाका बनाया है, उसके मुताबिक फिजिकल गोल्ड जमा करने पर एक इलेक्ट्रॉनिक रसीद दी जाएगी। ये रसीद गोल्ड एक्सचेंज पर ट्रेड होगी। इस इलेक्ट्रॉनिक रसीद को जमा करके फिजिकल सोने की डिलिवरी भी ली जा सकेगी।

बाजार नियामक ने 28 सितंबर 2021 गोल्ड एक्सचेंज सेबी विनियम 2021 के ढांचे को मंजूरी दी। ईजीआर को बाद में दिसंबर 2021 में प्रतिभूति अनुबंध (विनियमन) अधिनियम-1956 के तहत प्रतिभूति के रूप में अधिसूचित किया गया। इससे भारत में गोल्ड एक्सचेंज के संचालन का रास्ता साफ हो गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
Advt.