नई मारुति बलेनो फेसलिफ्ट 23 को होगी लॉन्च

Updated on 22-02-2022 06:23 PM

नई दिल्ली आगामी 23 फरवरी को मारुति सुजुकी  नई मारुति बलेनो फेसलिफ्ट लॉन्च करने जा रही है, जिसमें कॉस्मेटिक बदलाव तो देखने को मिलेंगे ही, साथ ही कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी देखने को मिलेंगे, जिससे यह हैचबैक पहले के मुकाबले काफी शानदार हो जाएगा। नई बलेनो को लॉन्च करने से पहले ही कंपनी ने टीजर के जरिये इसके काफी सारे नए फीचर्स की जानकारियां सार्वजनिक कर दी हैं।

2022 मारुति बलेनो को भारत में सिग्मा, डेल्टा, जेटा, जेटा (ऑप्शनल), अल्फा, अल्फा (ऑप्शनल) जैसे ट्रिम लेवल के 11 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिनमें डेल्टा जेटा, जेटा ऑप्शनल, अल्फा, अल्फा ऑप्शनलट ट्रिम को 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। एंट्री लेवल सिग्मा ट्रिम को सिर्फ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। नई बलेनो में 1.2 लीटर के12 डूअलजेट पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो कि 12 वी माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से लैस होगा।नई बलेनो के रियर और फ्रंट लुक पहले ही अपेक्षा बेहतर और बोल्ड हो गया है और आपको कई बदलाव साफ-साफ पता चल जाएगा।

इसके साथ ही इसमें हेड-अप डिस्प्ले, स्मार्टप्ले प्रो प्लस टेक्नॉलजी, 9 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 360 डिग्री व्यू कैमरा के साथ ही 6 एयरबैग्स समेत कई खास स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिनमें कई फीचर्स पहली बार इस सेगमेंट की कार में देखने को मिलेंगे।  नेक्सा की ऑफिशियल साइट पर अपकमिंग बलेनो फेसलिफ्ट का 3डी कॉन्फिगरेटर लाइव हो गया है, जिसमें आपको इस बेस्ट सेलिंग हैचबैक के सभी एक्सटीरियर और इंटीरियर फीचर्स के बारे में पता चल जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
Advt.