वोटिंग से पहले नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें

Updated on 19-02-2022 07:03 PM
चंडीगढ़ । पंजाब में विधानसभा चुनाव  के लिए कल वोट डाले जाएंगे। इससे एक दिन पहले पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ क्रिमिनल मानहानि केस दायर किया गया है। इससे सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चंडीगढ़ के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आपराधिक मानहानि याचिका दायर किया है। 
उन्होंने कहा, ''सिद्धू 2021 में एक रैली के दौरान पुलिस के खिलाफ अपनी टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांगने में विफल रहे हैं। दिसंबर, 2021 में पंजाब के पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी की रैली में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब पुलिस का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि अश्विनी सेखड़ी अगर एक धक्का मार दें तो थानेदार की पैंट गीली हो जाती है। हालांकि बाद में सिद्धू ने कहा कि ये बात मजाक में कही गई थी। इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। इससे पहले भी सिद्धू ने सुल्तानपुर लोधी में नवतेज सीमा की रैली में इसी तरह का आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसका चंडीगढ़ पुलिस में डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने विरोध किया था। 
शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब पुलिस के खिलाफ अपने बयान पर माफी की मांग की थी। पुलिस को लेकर दिए गए इस आपत्तिजनक बयान पर चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी ने नवजोत सिंह सिद्धू को मानहानि का नोटिस भी भेजा था। चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू के ख़िलाफ़ मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
नई दिल्ली/संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यूपी के संत कबीर नगर के खलीलाबाद और रूधौली में जनसभा को संबोधित कर कहा कि पिछली बार भाजपा वालों ने कहा था कि अगर यूपी…
 23 February 2022
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बुधवार को हो रहे मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण…
 23 February 2022
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज करने के फैसले को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है।  इस फैसले से छठी जेपीएससी संयुक्त सेवा परीक्षा में सफल 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा…
 23 February 2022
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में मतदान के लिए बुधवार सुबह बूथ पर पहुंचीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। अमित शाह की ओर बीएसपी को…
 23 February 2022
लखनऊ। लखनऊ से भाजपा सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ में अपनी पत्नी, बेटे नीरज तथा पुत्रवधू के साथ गोमती नगर के विपुल खंड के मतदान केन्द्र में जाकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। राजनाथ सिंह ने मतदान…
 23 February 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा…
 23 February 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दवा निर्माण करने वाली फार्मा कंपनियों की ओर से डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहार मुफ्त नहीं होते हैं। इनका प्रभाव दवा की कीमत में बढोतरी के रूप में सामने आता है, जिससे एक खतरनाक सार्वजनिक…
 22 February 2022
नई दिल्ली । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट का दुरुपयोग रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना समाज में स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन परियोजना को को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने परियोजना के कारण जमीन गंवाने वालों लोगों के लिए मुआवजे में संशोधन किया…
Advt.