मंडी में आवक बढ़ने से सरसों के तेल में नरमी रही

Updated on 20-02-2022 07:55 PM

नई दिल्ली वैश्विक बाजारों में तेजी की वजह से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को मूंगफली और सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ, पामोलीन तेल की कीमतों में सुधार का रुख रहा। वहीं सरसों की नई फसल की मंडियों में आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। जानकारों ने कहाकि विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद मंडियों में सरसों की नई फसल की आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव में नरमी रही।

 उन्होंने कहा कि हल्के तेलों में सोयाबीन और बिनौला तेल से जिस सरसों तेल का भाव 25-30 रुपए किलो अधिक रहा करता था, उसके नई फसल की आवक बढ़ने के बाद 15-20 दिन में इन हल्के तेलों के मुकाबले 5-7 रुपए किलो सस्ता हो जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों के आयात को कम करने के साथ तेल तिलहन के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। मूंगफली तेल, हल्के तेलों में सोयाबीन और बिनौला तेल से सस्ता हो गया है। वहीं बाकी तेल तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में इन तेलों के थोक भाव (रुपए प्रति क्विंटल) इस प्रकार रहे- सरसों तिलहन 8275-8300 रुपए (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव), मूंगफली 6,125- 6,220 रुपए, मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)13,550 रुपए, मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2185-2,370 रुपए प्रति टिन, सरसों तेल दादरी 16,580 रुपए प्रति क्विंटल, सरसों पक्की घानी 2445-2490 रुपए प्रति टिन, सरसों कच्ची घानी 2645-2740 रुपए प्रति टिन, तिल तेल मिल डिलिवरी 16,700-18,200 रुपए, सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली 14,550 रुपए, सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर 14,300 रुपए,

सरसों पक्की घानी 2445-2490 रुपए प्रति टिन, सरसों कच्ची घानी- 2645-2740 रुपए प्रति टिन, तिल तेल मिल डिलिवरी 16,700-18,200 रुपए, सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली 14,550 रुपए, सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर 14,300 रुपए, सोयाबीन तेल डीगम, कांडला 13,180, सीपीओ एक्स-कांडला 12,600 रुपए, बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा) 13,400 रुपए, पामोलिन आरबीडी, दिल्ली 14,000 रुपए, पामोलिन एक्स, कांडला- 12,800 (बिना जीएसटी के), सोयाबीन दाना 7050-7100, सोयाबीन लूज 6800-6965 रुपए और मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
Advt.