मारुति और हुंडई को वाहन बाजार में करना पड़ सकता है कड़ी होड़ का सामना!

Updated on 16-02-2022 07:17 PM

नई दिल्ली देश के वाहन बाजार में मारुति और हुंडई को कड़ी होड़ का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी किया मोर्टर्स ने इस सेंगमेंट मेंकिया केरेन्स को बाजार में पेशकिया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत नौ लाख रुपए रखी गई है। इससे मारुति की र्टिंगा एक्सएल6 और हुंडई की एलकेजर को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। इतना ही नहीं इसका टॉप एंड वैरिएंट टोयोटा की इनोवा पर भारी पड़ सकता है। केरेन्स कंपनी की सेल्टॉस एसयूवी का एक्सटेंडेड वर्जन है।

 यह भारत में किया की चौथी गाड़ी है। इससे पहले कंपनी भारतीय बाजार में सेल्टोस, कार्निवल और सोनेट को उतार चुकी है। कंपनी के हेड (सेल्स एंड मार्केटिंग) हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी हर महीने भारत में केरेन्स की 5000 यूनिट बिक्री की उम्मीद कर रही है। कंपनी की प्रीमियम गाड़ी कार्निवल को ज्यादा भाव नहीं मिला था। पेट्रोल वर्जन में यह कार 1.4 लीटर (टर्बो) और 1.5 लीटर वैरिएंट में उपलब्ध होगी।

डीजल वैरिएंट पर 1.5 लीटर का इंजन लगा है। इसके पेट्रोल वैरिएंट्स की कीमत नौ लाख से 17 लाख रुपए के बीच होगी जबकि डीजल वैरिएंट की कीमत 11 लाख से 17 लाख रुपए के बीच होगी। केरेन्स की बुकिंग 20,000 यूनिट के करीब पहुंच चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च के बाद चिप की सप्लाई बेहतर होगी।

चिप की कमी के कारण पूरी दुनिया में कार कंपनियों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। लेकिन किया ने जिस प्रतिस्पर्द्धी कीमत पर केरेन्स को भारत में उतारा है, उससे साफ है कि कंपनी कलपुर्जों और चिप की सप्लाई को मैनेज करने में सफल रही है। साथ ही कंपनी इस सेगमेंट में आसानी से बाजार हिस्सेदारी कब्जाने की उम्मीद कर रही है। टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी घरेलू कंपनियों के भी इसमें कूदने से इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ गई है। केरेन्स के आने से इस सेगमेंट की लीडर मारुति अर्टिगा को कड़ी टक्कर मिलेगी।

पर्सनल बायर के लिए मारुति ने इसका एक्सएल6 वैरिएंट उतारा है, लेकिन केरेन्स किया की सेल्टॉस पर भी भारी पड़ सकती है। दो पंक्तियों वाली यह गाड़ी एसयूवी है जिसकी कीमत 10 लाख से शुरू होती है। बरार ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि कुछ हद तक ओवरलैप हो सकता है लेकिन साथ ही कहा कि इसका असर कम से कम होगा।

 इससे किया की सहयोगी कंपनी हुंडई की एलकेजर को भी कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसके सबसे सस्ते मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 16.34 लाख रुपए है। इसी तरह दिल्ली में हिंद्रा एक्सयूवी 700 की कीमत 12.95 लाख रुपए से शुरू होती है जबकि टोयोटा इनोवाक्रिस्टा की शुरुआती कीमत 17.30 लाख रुपए है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
मुंबई । वारबर्ग पिन्कस ने देश में चिकित्सा उपकरणों की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की अल्पांश हिस्सेदारी 21 करोड़ डॉलर (लगभग 1,575 करोड़ रुपए) में खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह मेरिल ग्रुप की मूल कंपनी है। वैश्विक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । टाटा समूह की रियल्टी फर्म टाटा हाउसिंग ने बुधवार को कहा कि वह मालदीव में दो लग्जरी आवासीय परियोजनाओं के विकास पर करीब 270 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मालदीव के माले…
 23 February 2022
अगरतला । त्रिपुरा में अनन्नास और कटहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही त्रिपुरा अनन्नास एवं कटहल मिशन (टीपीजेएम) शुरू करने पर ‎‎विचार कर रही है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य सचिव पीके गोयल ने बुधवार को बताया कि टीपीजेएम को…
 23 February 2022
नई दिल्ली । मार्च-अप्रैल में देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। यूक्रेन-रूस संकट के गहराने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में…
 23 February 2022
मुंबई । रूस और यूक्रेन विवाद पर निवेशकों की करीबी नजरें बनी रहने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे की बढ़त के साथ 74.63 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक…
 23 February 2022
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में मांग कमजोर होने की वजह से बुधवार को कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। एक ओर जहां सोने की कीमत में 0.28 फीसदी टूटकर 50,188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर…
 23 February 2022
मुंबई । यूक्रेन संकट को लेकर बनी चिंता के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की तेजी लेकर 57,600 के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश बड़ा कारोबारी सुनील सिंघानिया के मालिकाना हक वाले अबेकस एसेट मेनेजमेंट ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 12 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। शीर्ष निवेशक के पास 2,124 करोड़ रुपये से अधिक की कुल…
 22 February 2022
नई दिल्ली । देश की निजी क्षेत्र के बड़ा एचडीएफसी बैंक के खिलाफ सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने खारिज कर दिया है, जिसमें नियामक ने…
Advt.